• September 3, 2026

भाजपा मरोदा-पुरैना एवं रिसाली मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों और संगठन मजबूती पर हुई विस्तृत चर्चा

भाजपा मरोदा-पुरैना एवं रिसाली मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों और संगठन मजबूती पर हुई विस्तृत चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना एवं रिसाली मंडल की संयुक्त संगठनात्मक बैठक आज *आशीर्वाद भवन, रिसाली मैत्री कुंज* में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य रूप से दुर्ग ग्रामीण विधायक *श्री ललित चंद्राकर जी* एवं भाजपा जिला अध्यक्ष *श्री सुरेन्द्र कौशिक जी* का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में आगामी *वृहद तीज महोत्सव 2026* की तैयारियों, बूथ सशक्तिकरण, संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने कहा कि _”भाजपा का कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को और मजबूत करें।”_
वहीं जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कौशिक जी ने कहा कि _”मरोदा-पुरैना एवं रिसाली मंडल के कार्यकर्ताओं की सक्रियता सराहनीय है। आगामी सभी कार्यक्रमों को हम सब मिलकर सफल बनाएंगे।”_
*बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे*
जिला उपाध्यक्ष श्री शिवेंद्र परिहार जी, श्री राजीव पाण्डेय जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति चंद्राकर जी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती ममता राव जी, डॉ. भारती साहू जी, श्री अय्यर जी, प्रदेश कन्या संयोजिका श्रीमती संस्कृति वर्मा जी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्री तेखन सिन्हा जी, जिला मंत्री श्री शैलेन्द्र सेंडे जी, मंडल प्रभारी श्री दिनेश देवांगन जी, नेता प्रतिपक्ष श्री शैलेन्द्र साहू जी, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल जी, रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला दास जी, श्रीमती सीखा तिवारी जी, मंडल महामंत्री श्री पुनाराम कलिहारी जी, श्री गुड्डु झा जी, श्री दशरथ साहू जी सहित दोनों मंडलों के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं पार्षदगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Related News

फर्जी विक्रेता खड़ा कर करोड़ों की जमीन की अपने नाम कराई रजिस्ट्री आरोग्यम हास्पिटल के सामने जमीन खरीदने जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान

फर्जी विक्रेता खड़ा कर करोड़ों की जमीन की अपने नाम कराई रजिस्ट्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। दुर्ग-राजनांदगांव बाई पास मार्ग पर आरोग्यम हास्पिटल के सामने तीन अलग अलग खसरे…
महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक सम्पन्न, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक सम्पन्न,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट के जिला सभा कक्ष…
छत्तीसगढ़ में सेवारत शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, अब साल में दो बार होगी विशेष टीईटी परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सेवारत शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, अब साल में दो…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने गैर शिक्षक पात्रता परीक्षा…