• September 3, 2026

ग्राम सहसपुर में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण संपन्न

ग्राम सहसपुर में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

साजा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत *सहसपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र* (परियोजना संभाग बेमेतरा) के लोकार्पण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *दुर्ग लोकसभा सांसद माननीय श्री विजय बघेल जी* उपस्थित रहे। इस अवसर पर *साजा विधायक श्री ईश्वर साहू जी छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) श्री जितेंद्र कुमार साहू जी, साजा जनपद अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू जी*, परपोड़ी मंडल अध्यक्ष, साजा मंडल अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण तथा संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस विद्युत उपकेंद्र के लोकार्पण से सहसपुर सहित आसपास के ग्रामों में विद्युत आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ एवं निर्बाध होगी, जिससे क्षेत्र के किसानों, आम नागरिकों और स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी।
विद्युत उप केंद्र का लोकार्पण मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने किया, इस उप केंद्र के लोकार्पण से आसपास के गांव में लो वोल्टेज की समस्या को दूर किया जा सकेगा और किसानों को कृषि कार्य करने के लिए पर्याप्त बिजली मिल सकेगी, इस उप केंद्र के खुलने से आसपास के गांव को ही नहीं बल्कि साजा क्षेत्र के अन्य गांवों को भी बिजली की समस्या, असुविधा को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इस लोकार्पण में साजा विधायक ईश्वर साहू, तेलगानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहू, जनपद पंचायत साजा अध्यक्ष जितेंद्र साहू, और बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

यातायात बेमेतरा पुलिस टीम ने सड़क पर बैठे एवं विचरण करने वाले गौवंशों के गले में बांधी रेडियम पट्टी

यातायात बेमेतरा पुलिस टीम ने सड़क पर बैठे एवं विचरण करने वाले…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…
शराब दुकान स्कूल से 80 नहीं, 118 मीटर दूर, आबकारी विभाग की जांच में हुआ खुलासा

शराब दुकान स्कूल से 80 नहीं, 118 मीटर दूर, आबकारी विभाग की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। 25 अगस्त 2026 को प्रकाशित समाचार “स्कूल से महज 80 मीटर की…
हलषष्ठी भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी को संतान की खुशी के लिए उसके स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा व्रत

हलषष्ठी भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी को संतान की खुशी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बलराम जन्मोत्सव, हलषष्ठी भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी को संतान की…