• September 3, 2026

नए आयुक्त लीना कोसम ने संभाला नगर निगम का कार्यभार, आयुक्त मोहेंद्र साहू ने सौंपा प्रभार

नए आयुक्त लीना कोसम ने संभाला नगर निगम का कार्यभार, आयुक्त मोहेंद्र साहू ने सौंपा प्रभार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग में गुरुवार को वर्ष 2020 बैच की आईएएस अधिकारी लीना कोसम ने नगर निगम आयुक्त के पद पर पदभार ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया। दोपहर 1,30 बजे निवर्तमान आयुक्त मोहेंद्र साहू ने उन्हें विधिवत प्रभार सौंपा। इस अवसर पर निगम के विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।पदभार ग्रहण करने के बाद आयुक्त लीना कोसम ने नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बारी-बारी परिचय प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों से उनके विभागों में संचालित कार्यों, योजनाओं एवं वर्तमान प्रगति की जानकारी ली तथा कार्यों को समयबद्ध एवं बेहतर तरीके से पूर्ण करने पर जोर दिया।

मूलभूत सुविधाओं की बेहतर उपलब्धता पहली प्राथमिकता : आयुक्त लीना कोसम

आयुक्त लीना कोसम ने कहा कि शहरवासियों तक मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम से जुड़े विभिन्न कार्यों को समझने के साथ ही शहर की आवश्यकताओं और नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कर्मचारियों के वेतन भुगतान एवं ट्रांसफर, ग्रेच्युटी तथा पेंशन प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों, स्वास्थ्य विभाग सहित निगम के अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की भी जानकारी अधिकारियों से ली।

आयुक्त ने अधिकारियों से विभागवार कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित कार्यों की स्थिति और उन्हें पूर्ण करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के संबंध में भी चर्चा की।उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में संक्षित जानकारी ली एवं सोमवार को विभागीय समीक्षा बैठक लेने की बात कही।

-पदभार के बाद महापौर अलका बाघमार से की सौजन्य मुलाकात,

नगर निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण करने के बाद लीना कोसम ने महापौर अलका बाघमार से सौजन्य मुलाकात की। वह महापौर कक्ष पहुंचीं, जहां महापौर ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एमआईसी सदस्य, पार्षद एवं एल्डरमेन मौजूद रहे।

नए आयुक्त के स्वागत के अवसर पर निवर्तमान आयुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, सहायक अभियंता गिरीश दिवान, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, पंकज साहू, आर.के. बोरकर, दुर्गेश गुप्ता, संजय मिश्रा, अनिल सिंह सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Related News

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन, दुर्ग संभाग बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता—भारोत्तोलन का भव्य एवं गरिमामय समापन…
नेत्रदान के लिए जनजागरुकता पर जिला में 8 सितंबर तक होंगे विविध आयोजन

नेत्रदान के लिए जनजागरुकता पर जिला में 8 सितंबर तक होंगे विविध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के तहत बेमेतरा जिले में 25 अगस्त से…
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बेमेतरा जिले में शुष्क दिवस घोषित

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बेमेतरा जिले में शुष्क दिवस घोषित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 04 सितंबर…