• September 3, 2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बेमेतरा जिले में शुष्क दिवस घोषित

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बेमेतरा जिले में शुष्क दिवस घोषित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 04 सितंबर 2026, शुक्रवार को जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान जिला बेमेतरा में स्थित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें, सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट), एफ.एल.-1 (घघ-कम्पोजिट), प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान एफ.एल.-1 (घघ) तथा समस्त मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता) एवं एफ.एल.-1 (ख-कम्पोजिट अहाता) पूर्णतः बंद रखे जाने के आदेश जारी किए गए हैं। शुष्क दिवस की अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों एवं मदिरा दुकानों के संचालकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

संयुक्त जिला कार्यालय परिसर के 100 मीटर दायरे में धरना, जुलूस, प्रदर्शन पर प्रतिबंध, धारा 163 लागू

संयुक्त जिला कार्यालय परिसर के 100 मीटर दायरे में धरना, जुलूस, प्रदर्शन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला दण्डाधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में शांति, विधि…
अमोरा घाट में मां दुर्गा की प्रतिमाओं और झांकी पहुंची विसर्जन के लिए

अमोरा घाट में मां दुर्गा की प्रतिमाओं और झांकी पहुंची विसर्जन के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अमोरा घाट में कई प्रतिमा मां दुर्गा की झांकी पहुंची विसर्जन के लिए…
तालाब के बीच हुआ रावण दहन, 110 वर्षों से चली आ रही रामलीला की परंपरा

तालाब के बीच हुआ रावण दहन, 110 वर्षों से चली आ रही…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज तालाब के बीच हुआ रावण दहन, 110 वर्षों से चली आ रही है,रामलीला मंडली…