• September 4, 2026

जन्माष्टमी पर श्री राधा कृष्ण गौशाला में गौ सेवा, 12 वर्षों से निरंतर सेवा का संकल्प

जन्माष्टमी पर श्री राधा कृष्ण गौशाला में गौ सेवा, 12 वर्षों से निरंतर सेवा का संकल्प

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्री राधा कृष्ण गौशाला समिति द्वारा शुक्रवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ग्राम मोहलई छातागढ़ स्थित श्री राधा कृष्ण गौशाला पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात गौवंश को चारा खिलाकर गौ सेवा की गई।
समिति के सदस्यों ने बताया कि गौशाला में गौ सेवा का यह कार्य पिछले 12 वर्षों से लगातार और नियमित रूप से प्रतिदिन किया जा रहा है। समिति का यह निरंतर प्रयास गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ ही समाज में सेवा, करुणा और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का प्रेरणादायी संदेश दे रहा है।
जन्माष्टमी के पावन अवसर पर समिति के नरसिंग कुकरेजा, विजय जसवानी, पवन तेजवानी, रानू सचदेव, जोतु मल, राना खत्री, प्रेम शोभानी, प्रदीप लेखानी, जगदीश, अमर बत्रा, भारत भाई, संतोष, नारु सहित अन्य सदस्यों ने गौ सेवा में सहभागिता निभाई।
समिति के सदस्यों ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन गौ सेवा और प्रकृति प्रेम का संदेश देता है। ऐसे में जन्माष्टमी के अवसर पर गौ सेवा कर पर्व मनाना आध्यात्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक दायित्व निभाने का भी माध्यम है।


Related News

शहर के 60 वार्डों और मुख्य मार्गों में 2-3 महीनों से बंद स्ट्रीट लाइटें, नागरिकों में आक्रोश – मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

शहर के 60 वार्डों और मुख्य मार्गों में 2-3 महीनों से बंद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद के नेतृत्व उप नेता…
जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण के पुतले का दहन

जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की…
आउटसोर्सिंग के नाम पर बीएसपी के विभागों को एक-एक ठेके पर देना एक तरह से निजीकरण ही: मुकेश चंद्राकर

आउटसोर्सिंग के नाम पर बीएसपी के विभागों को एक-एक ठेके पर देना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर का कहना है…