• September 4, 2026

लोक निर्माण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तेंदुआ नयापारा मार्ग में डॉटू नाला पर उच्च स्तरीय पुलमय पहुंच मार्ग निर्माण कार्य चल रहा

लोक निर्माण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तेंदुआ नयापारा मार्ग में डॉटू नाला पर उच्च स्तरीय पुलमय पहुंच मार्ग निर्माण कार्य चल रहा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बरसात की वजह से काम रुक रुक कर चल रहा है, इस निर्माण में सी के पांडे से ली गई जानकारी के अनुसार कई दिक्कतें और परेशानी हुई, 29/09 /2023 को पुल निर्माण स्वीकृती मिली थी, 702.40 लाख की स्वीकृत मिली, अनुबंध के अनुसार 12 माह में यह कार्य पूरा किया जाना था,18/08/2025 को यह कार्य आदेश किया गया, लोक निर्माण विभाग में कार्य पूर्ण करने की अवधि अंकों में 12 माह और शब्दों में दस माह लिखी गई है, इतनी बड़ी गलती विभागीय अधिकारियों ने कैसे नहीं देखी, पुल और पहुंच मार्ग का कार्य बरसात के पूर्व ही पूरा किया जाना था जो कि अभी बरसात की वजह से रुका हुआ है, इस पुल के निर्माण से सेमरिया और खमरिया के लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी, यह मार्ग पदमी और ,पदुमसरा होते हुए ,कई गांव से जोड़ता है, 10 पिलरों की संख्या, 11स्लैब , दो अबटमैट बनाए जाएंगे, ओबेरॉय एंड कंपनी दुर्ग द्वारा यह कार्य किया जा रहा है, जिसमें 5करोड़90लाख72हजार130 रुपए की एक मुश्त राशि दी जाएगी, पुल की लंबाई 165 मीटर, तेंदुआ नयापारा की ओर 117मीटर से सेमरिया 174 मीटर की ओर पहुंच मार्ग का निर्माण किया जा रहा है, जानकारी के मुताबिक इस निर्माण कार्य में गुणवत्ता की जांच के साथ समय सीमा पर कार्य हो सके इसके लिए विभागीय अधिकारियों का ध्यान देना जरूरी है,जिससे आसपास के ग्रामीणों को इस पुल के निर्माण से सुविधा हो आवागमन जल्दी शुरू किया जा सके और सरकारी धन का सदुपयोग हो सके, विश्वत सूत्रों से जानकारी मिली कि यहां काम करने वाले मजदूरों को आने जाने में परेशानी होती है दूर से आना पड़ता है ,पहुंच मार्ग भी बरसात की वजह से नहीं बन पाया है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

मोर गांव, मोर पानी।महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे

मोर गांव, मोर पानी।महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ‘मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान के तहत जिले में किए गए व्यापक…
किसान एग्रो कृषि केंद्र और उमंग कृषि केंद्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित, कीटनाशक विक्रय में अनियमित पाए जाने पर निलंबन अवधि में विक्रय भंडारण एवं वितरण पर रोक

किसान एग्रो कृषि केंद्र और उमंग कृषि केंद्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कृषि विभाग द्वारा कीटनाशक विक्रय एवं भण्डारण में अनियमितता पाए जाने पर…
जन्माष्टमी पर श्री राधा कृष्ण गौशाला में गौ सेवा, 12 वर्षों से निरंतर सेवा का संकल्प

जन्माष्टमी पर श्री राधा कृष्ण गौशाला में गौ सेवा, 12 वर्षों से…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्री राधा कृष्ण गौशाला…