• September 5, 2026

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर क्षेत्र में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में हुए शामिल

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर क्षेत्र में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में हुए शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रमों में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी* शामिल हुए। विधायक जी ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

*अपने उद्बोधन में विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने कहा -*

> *कृष्णाय वासुदेवाय देवकीनन्दनाय च।*
> *नन्दगोपकुमाराय गोविन्दाय नमो नम:।।*

_”श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि धर्म, कर्तव्य और प्रेम का प्रतीक है। द्वारकाधीश भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से हर व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, यही प्रार्थना करता हूँ। श्रीमद्भगवद्गीता का शाश्वत संदेश हमें सदैव धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलकर ही हम एक समृद्ध और संस्कारवान समाज का निर्माण कर सकते हैं।”_

विधायक जी विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए –

*1. राधेश्वरी मंदिर, लक्ष्मी नगर रिसाली -* मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी उत्सव में विधि-विधान से पूजा अर्चना की।

*2. दशहरा मैदान, रिसाली -* नवयुवक गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम एवं शोभायात्रा में भाग लिया।

*3. इस्कॉन मंदिर, भिलाई सेक्टर-6 -* इस्कॉन मंदिर में आयोजित भव्य जन्माष्टमी उत्सव में भक्तिमय वातावरण में आशीर्वाद प्राप्त किया।

*4. महेश कॉलोनी, दुर्ग -* राधा-कृष्ण मंदिर समिति द्वारा आयोजित 21वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं भजन संध्या में शामिल हुए।

*5. ग्राम थानौद -* ग्राम थानौद में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव एवं शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में यादव समाज एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

*कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से* पुजारी श्री शुभम् पाण्डे जी, श्री सोनू शुक्ला जी, श्री गोविन्द पाण्डे जी, रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री एकनाथ अनुपम साहू जी, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू राकेश जंघेल जी, पार्षद श्री मनीष यादव जी, श्री धर्मेंद्र भगत जी, महामंत्री श्री गुड्डू झा जी, कार्यालय मंत्री श्री आयुष तिवारी जी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री विक्की सोनी जी, श्री प्रमोद कोसरे जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री मनोज साहू जी, श्री बीनू मिश्रा जी एवं रिसाली मंडल उपाध्यक्ष श्री सचिन गोस्वामी जी, जिला मंत्री श्री शैलेंद्र शेन्डे जी, श्री राजू लाल नेताम जी, सभापति श्री केशव बंछोर जी, MIC सदस्य श्री चंद्रभान ठाकुर जी एवं समीर साहू जी, समाज सेवी श्री अतुल पर्वत जी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

—


Related News

शहर के 60 वार्डों और मुख्य मार्गों में 2-3 महीनों से बंद स्ट्रीट लाइटें, नागरिकों में आक्रोश – मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

शहर के 60 वार्डों और मुख्य मार्गों में 2-3 महीनों से बंद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद के नेतृत्व उप नेता…
जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण के पुतले का दहन

जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की…
आउटसोर्सिंग के नाम पर बीएसपी के विभागों को एक-एक ठेके पर देना एक तरह से निजीकरण ही: मुकेश चंद्राकर

आउटसोर्सिंग के नाम पर बीएसपी के विभागों को एक-एक ठेके पर देना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर का कहना है…