• September 5, 2026

साई बाबा मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु, विशेष साज-सज्जा रही आकर्षण का केंद्र

साई बाबा मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु, विशेष साज-सज्जा रही आकर्षण का केंद्र

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। कसारीडीह सिविल लाइन स्थित श्री साई बाबा मंदिर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। पूरे दिन मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से ओतप्रोत भजनों की गूंज सुनाई देती रही। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए अपनी आस्था और भक्ति प्रकट करते नजर आए।

जन्माष्टमी पर्व का मुख्य आकर्षण मध्यरात्रि में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव रहा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के पावन क्षण का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में डटे रहे। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का स्वागत करते हुए पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
जन्माष्टमी को लेकर श्री साई बाबा मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। आकर्षक साज-सज्जा, रोशनी और धार्मिक वातावरण श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर समिति द्वारा पूरे आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई थीं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन एवं पूजा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
आयोजन  में मंदिर समिति के अध्यक्ष धनेन्द्र कांत चंदेल, सचिव धीरेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष रामेंद्र वंजारी, उपाध्यक्ष मुरलीधर राऊत, संतोष यदु, सह सचिव संतोष खिरोड़कर, प्रचार सचिव अजय सुरपाम, नारायणदत्त तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य रमेश शर्मा, रविंद्र भटनागर, रोमनाथ साहू, कौशल किशोर सिंह, रमेश दीक्षित, सत्येंद्र सिंह राजपूत, गणेश निर्मलकर, रवि भट्ट, राकेश सेन, प्रहलाद रूंगटा, विनय चंद्राकर, दशरथ साहू, प्रकाश शिवणकर सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई और व्यवस्थाओं में जुटे रहे।


Related News

जल एवं पर्यावरण संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित : मंत्री दयाल दास बघेल

जल एवं पर्यावरण संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और बेहतर भविष्य के लिए जल…
शिक्षक सम्मान समारोह कृषि उपज मंडी बेरला में आयोजित किया गया

शिक्षक सम्मान समारोह कृषि उपज मंडी बेरला में आयोजित किया गया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान समारोह शनिवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण बेरला में…
महंगाई की मार के बीच अंत्योदय परिवारों को शक्कर के लिए भटकना पड़ रहा, अरुण वोरा ने सरकार को घेरा

महंगाई की मार के बीच अंत्योदय परिवारों को शक्कर के लिए भटकना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। महंगाई के दौर में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सरकारी राशन व्यवस्था…