• September 7, 2026

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है: यशवंत जैन

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है: यशवंत जैन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सेवा ही संकल्प’ अभियान के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है: यशवंत जैन
*यह अभियान सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का व्यापक जनांदोलन बनेगा – गजेंद्र यादव*
देश यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सेवा सुशासन के कार्यों को लेकर सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन कर रही है जिसे लेकर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में तथा भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन की मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई आयोजित कार्यशाला में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, कार्यक्रम के जिला समन्वयक एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, माया बेलचंदन, पदमा देवांगन, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया, जिला महामंत्री दिलीप साहू , कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री भाजपा विनोद अरोरा,आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेल चंदन मंचासीन रहे|आयोजित कार्यशाला में उपस्थित नेताओं के द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के गुजरात के मुख्यमंत्री के कार्यकाल एवं प्रधानमंत्री के कार्यकाल के रूप में उनके द्वारा किए गए कार्यों की वर्णन करते हुए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आए हुए कार्यों की संपादन हेतु आवश्यक रूपरेखा एवं दायित्व का निर्धारण किया गया |
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कार्यशाला के मुख्य वक्ता यशवंत जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव असम्भव को सम्भव कर दिखाया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण भूकम्प की त्रासदी झेल चुके गुजरात का पुनरुत्थान है। उन्होंने गुजरात को देश के सबसे अग्रणी राज्यों में स्थापित कर एक मिसाल पेश की, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। देश की जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए प्रधानमंत्री ने भारत को विकासशील से विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। ‘मेक इन इंडिया‘ की सफलता और 24 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालना धरातल पर दिख रहे बदलाव का प्रमाण है। आज देश में विश्वस्तरीय रेलवे, अत्याधुनिक हवाई अड्डे और मजबूत राष्ट्रीय राजमार्गों का जाल बिछाया जा रहा है। केन्द्र सरकार की नीतियों के केंद्र में महिला सशक्तीकरण रहा है। जन-धन खातों के जरिए सीधे लाभ, राशन कार्ड में महिला को परिवार का मुखिया बनाना और तीन तलाक जैसी कुप्रथा से मुक्ति दिलाकर महिलाओं को उनका वास्तविक अधिकार दिया गया है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति का साहसिक कदम हो या भव्य राम मंदिर निर्माण के दशकों पुराने संकल्प की सिद्धि, सरकार ने देश की आस्था और सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। श्री शिवप्रकाश ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के सर्वाेच्च पद पर रहते हुए भी नरेंद्र मोदी ‘संगठन सर्वाेपरि’ की भावना का पालन करते हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठकों में सामान्य कार्यकर्ता की भाँति बैठना और सभी संगठनात्मक प्रोटोकॉल का पालन करना उनके अगाध समर्पण को दर्शाता है। ‘मन की बात‘ और ‘परीक्षा पे चर्चा’ जैसे मंचों के जरिए प्रधानमंत्री समाज के हर वर्ग-बुजुर्गों से लेकर युवाओं और बच्चों तक-से निरंतर जीवन्त सम्पर्क बनाए रखते हैं।
श्री यशवंत जैन ने आगे कहा कि सेवा समर्पण अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत 12 कार्यक्रम आए हुए हैं और इन कार्यक्रमों को तिथि के आधार पर आप सभी के सहयोग से संपादित करना है मेरा आग्रह रहेगा कि प्रत्येक कार्यक्रम आम जनमानस के बीच में अपनी एक छाप छोड़कर जाएं ऐसा यह कार्य आप सभी करेंगे

 

कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के ऐतिहासिक कार्यकाल के प्रति आभार व्यक्त करने तथा ‘विकसित भारत 2047’ के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी अभियानों का विवरण साझा किया। कैबिनेट मंत्री श्री यादव ने कहा कि यह अभियान मात्र एक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का व्यापक जनांदोलन बनेगा। इसमें हर गाँव, शहर, बूथ और परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने माहभर चलने वाले इस अभियान के कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि प्रत्येक बूथ पर हर परिवार दीप प्रज्जवलन कर प्रधानमंत्री श्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा समर्पण के प्रति आभार प्रकट करेगा और ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प लेगा। 25 करोड़ बच्चों के सपनों के भारत के तहत राष्ट्रव्यापी ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता के तहत देशभर के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में छात्रों के लिए मोदी सरकार के सेवा कार्यों और विकसित भारत की संकल्पना पर भाषण व ड्राइंग प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। इसी प्रकार नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, वडनगर से वाराणसी जल जन और सेवा संकल्प यात्रा, सेवा मेरा योगदान जिसके तहत 25 सेवा गतिविधियां, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज, जनसेवक महाकुंभ (पंचायत से पार्लियामेंट) कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और नागरिकों से आह्वान किया कि वे 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस ‘सेवा महाभियान’ से जुड़कर 25 वर्षों के सेवा कार्यों में से एक कार्य चुनकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि पार्टी हर साल ‘सेवा पखवाड़ा’ आयोजित करती रही है, लेकिन इस बार का आयोजन ऐतिहासिक और व्यापक होगा।
आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। श्री कौशिक ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार विभिन्न 13 कार्यकर्माे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिला एवं मंडलस्तरीय संरचना निर्माण किया जा चुका है। साथ ही श्री कौशिक ने जिले के पश्चात मण्डल की कार्यशाला करने का निर्देश दिया। सभी 13 कार्यक्रमों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए जिसमें आशीर्वाद का दिया से लेकर अन्य सभी कार्यक्रमों के लिए प्रभारी सदस्य नियुक्त किए गए हैं|

श्री कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन सेवा और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएँ लागू कीं, उनका मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी तक सेवा भाव को पहुंचाना और जन-जन में सेवा की भावना को स्थापित करना है। श्री कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा 13 प्रमुख कार्यक्रम तय किए गए हैं, जिनका आयोजन बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक किया जाएगा। अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया (17 सितंबर), आंगनबाड़ी सम्मान, सपनों का भारत प्रतियोगिता, सेवा ज्योति यात्रा (7 अक्टूबर), जन-जल सेवा यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित किए गए है।

विधायक एवं कार्यक्रम के जिला समन्वयक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के संकल्प को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है। सेवा संकल्प अभियान इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है हमने देखा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल में उन्होंने न सिर्फ मां भारती के वैभव को परम शिखर की ओर ले जाने का कार्य किया बल्कि उनके द्वारा लाए गए जनहित करी शासकीय योजनाओं के माध्यम से आम जनमानस के जीवन में बदलाव आया।
श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि जनसेवा ही हमारा संकल्प है और जनकल्याण ही हमारी प्राथमिकता। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से हम मिलकर एक ऐसे समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ेंगे, जहां हर जरूरतमंद व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित हो। मैं आप सभी से आग्रह करूंगा की सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आए हुए कार्यों का संपादन सदैव की तरह आप बेहतर ढंग से करें और आम जनमानस को भी कार्यक्रम में जोड़ें
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम के जिला संयोजक विनोद अरोरा ने किया एवं आभार जिला महामंत्री दिलीप साहू ने माना।
आयोजित कार्यशाला मे उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, सरिता मिश्रा, हर्षा चंद्राकर,राजीव पांडेय, मंत्री गिरेश साहू, शैलेंद्र शैंडे, गायत्री वर्मा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, प्रवक्ता नितेश साहू,रितेश शर्मा , मन की बात कार्यक्रम सह प्रभारी लोकमणी चंद्राकार ,मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी संजय सेंगर आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, सह संयोजक उमेश गिरी गोस्वामी, जूही चंद्राकर, कार्यालय प्रभारी मदन बढई, संवाद प्रभारी राजेश राजपूत, सह प्रभारी विक्रम सिंह ठाकुर सूचना प्रभारी संजय शुक्ला, सह प्रभारी प्रीति राजपूत, लेखिका आढ़तिया, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, ,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल, हिमांशु सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, तृप्ति चंद्राकर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ,रोहित राजपूत जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, तेखन सिन्हा जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, खेमलाल देशलहरे जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, शिव निषाद जिला संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ, दिनेश मिश्रा जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ विजय ताम्रकार आरटीआई प्रकोष्ठ जिला संयोजक अबीर गोयल जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मनोज ठाकरे जिला संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ, मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर ,कौशल साहू, बंटी चौहान, मनमोहन शर्मा, शीतला ठाकुर, रानी बंछोर, राजू जंघेल ,अनुपम साहू, बीरबल पटेल ,लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट, एल्डरमैन गौरव शर्मा महामंत्री अमित पटेल, नवीन साहू ,राकेश दुग्गड ,,वीरेंद्र तन्ना,मनु साहू ,मौसमी ताम्रकार ,अनिल यादव, चंदू देवांगन,पुणेदरू सिन्हा ,दीपक चतुर्वेदी ,बनऊ वर्मा, छगन साहू , नीलांबर साहू, पुनाराम कलिहारी, नरेंद्र निर्मलकर, दशरथ साहू ,गुड्डू झा उपस्थित रहे|


Related News

ई पॉश में स्टॉक की गड़बड़ी, विक्रेताओं ने कलेक्टर से की शिकायत

ई पॉश में स्टॉक की गड़बड़ी, विक्रेताओं ने कलेक्टर से की शिकायत

  ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शासकीय राशन विक्रेता जिला अध्यक्ष देवीलाल साहू ग्राम नरी ,अध्यक्ष राजा वर्मा, नवागढ़…
25 एकड़ में रोपे गए 8 हजार पौधे, नियमित होगा रखरखाव

25 एकड़ में रोपे गए 8 हजार पौधे, नियमित होगा रखरखाव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला प्रशासन द्वारा 8 हजार पौधों का 25 एकड़ में रोपड़ और संधारण की…
ई पॉश में स्टॉक की गड़बड़ी, विक्रेताओं ने कलेक्टर से की शिकायत,

ई पॉश में स्टॉक की गड़बड़ी, विक्रेताओं ने कलेक्टर से की शिकायत,

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शासकीय राशन विक्रेता जिला अध्यक्ष देवीलाल साहू ग्राम नरी ,अध्यक्ष राजा वर्मा, नवागढ़ ब्लाक…