- September 8, 2026
25 एकड़ में रोपे गए 8 हजार पौधे, नियमित होगा रखरखाव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
जिला प्रशासन द्वारा 8 हजार पौधों का 25 एकड़ में रोपड़ और संधारण की जानकारी जिला कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई से ली गई, इसकी जानकारी दी देखिए पूरी खबर उन्होंने कहा कि और मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत भूजल संरक्षण के लिए बहुत से कार्य किए जा रहे हैं, इसी के तहत जेवर N में वृक्षारोपण का कार्यक्रम हुआ, 60 हेक्टेयर का वृक्षारोपण उद्यानिकी की विभाग की तरफ से , 3 हेक्टेयर का वन विभाग की ओर से वृक्षारोपण कराया जा रहा है, जिसमें फेंसिंग की व्यवस्था की गई है, ड्रिप सिस्टम की तहत पौधों में पानी की व्यवस्था की गई है, नरेगा की तहत जो अब वर्तमान में जी राम जी के द्वारा मजदूर की व्यवस्था की गई है, 3 साल के बाद इन वृक्षों को एजेंसियों के द्वारा CLF को हैंडोवर किया जाएगा, क्योंकि यह फलदार वृक्ष है जिसमें अमरूद, कटहल ,आम, इसके माध्यम से स्व सहायता समूह को लाभ प्राप्त होगा और इन फलों को बेचकर आर्थिक सहयोग भी मिलेगा।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


