• September 8, 2026

रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक आज रिसाली मैत्री कुंज के आशीर्वाद भवन में संपन्न

रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक आज रिसाली मैत्री कुंज के आशीर्वाद भवन में संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना एवं रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक आज रिसाली मैत्री कुंज के आशीर्वाद भवन में संपन्न हुई।

इस बैठक में रिसाली नगर निगम चुनाव प्रभारी बनने के बाद छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव जी का रिसाली में प्रथम आगमन हुआ। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। श्री देव जी ने कार्यकर्ताओं को आगामी नगर निगम चुनाव और आत्मनिर्भर मंडल को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारी असली ताकत हैआत्मनिर्भर मंडल का मतलब है बूथ स्तर तक संगठन का मजबूत होना। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर 10 नए लोगों को भाजपा से जोड़ने का संकल्प लेना होगा। आगामी नगर निगम चुनाव में हमें एकजुट होकर रिसाली में भाजपा का परचम लहराना है। प्रदेश में विष्णुदेव सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।आप सभी को आगामी तीज त्यौहार गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।

बैठक में प्रमुख रूप से दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कौशिक, प्रदेश मंत्री श्री जितेन्द्र वर्मा, जिला महामंत्री श्री दिलीप साहू, मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष श्री शिवेन्द्र परिहार, केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन, मंडल प्रभारी श्री दिनेश देवांगन, जिला उपाध्यक्ष श्री राजीव पाण्डेय, सहप्रभारी डॉ. श्वेता शर्मा, सहप्रभारी श्री आशु चंद्रवंशी जी सुश्री सरिता मिश्रा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री हिमांशु सिंह, नेता प्रतिपक्ष श्री शैलेन्द्र साहू, जिला मंत्री श्री शैलेन्द्र सेंडे, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, जिला मंत्री श्रीमती गायत्री वर्मा, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू, महामंत्री श्री दशरथ साहू, श्री नरेन्द्र निर्मलकर, श्री गुड्डू झा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला दास, श्रीमती शिखा तिवारी सहित दोनों मंडलों के पार्षदगण और बड़ी संख्या में कर्मठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Related News

महाराजा चौक-बोरसी सड़क बनी मुसीबत, 1 किमी में सैकड़ों गड्ढे; 25 हजार जनता परेशान—अरुण वोरा ने उठाए सवाल

महाराजा चौक-बोरसी सड़क बनी मुसीबत, 1 किमी में सैकड़ों गड्ढे; 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। महाराजा चौक से बोरसी तक लोक निर्माण विभाग की सड़क इन दिनों बदहाली…
भाजपा की आरक्षण विरोधी और दलित-आदिवासी विरोधी मंशा हुई उजागर: भिलाई इस्पात संयंत्र में एस सी एस टी बच्चों से ट्यूशन फीस वसूली केंद्र सरकार की गहरी साज़िश

भाजपा की आरक्षण विरोधी और दलित-आदिवासी विरोधी मंशा हुई उजागर: भिलाई इस्पात…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भिलाई। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की कथनी और करनी का…
ई-पॉस सर्वर की समस्या से राशन वितरण प्रभावित, हितग्राहियों को 35 किलो के स्थान पर दिख रहा 20 किलो राशन — धीरज बाकलीवाल के नेत्तृत्व में सौंपा ज्ञापन

ई-पॉस सर्वर की समस्या से राशन वितरण प्रभावित, हितग्राहियों को 35 किलो…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शासकीय उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन एवं सर्वर संबंधी तकनीकी समस्याओं…