• September 8, 2026

महाराजा चौक-बोरसी सड़क बनी मुसीबत, 1 किमी में सैकड़ों गड्ढे; 25 हजार जनता परेशान—अरुण वोरा ने उठाए सवाल

महाराजा चौक-बोरसी सड़क बनी मुसीबत, 1 किमी में सैकड़ों गड्ढे; 25 हजार जनता परेशान—अरुण वोरा ने उठाए सवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। महाराजा चौक से बोरसी तक लोक निर्माण विभाग की सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। करीब एक किलोमीटर के मार्ग में सैकड़ों गड्ढों के चलते प्रतिदिन हजारों लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लगभग 25 हजार लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।

पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने सड़क की स्थिति को लेकर भाजपा सरकार और लोक निर्माण विभाग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह शहर का महत्वपूर्ण मार्ग है, लेकिन आज इसकी हालत सड़क से ज्यादा पगडंडी जैसी हो गई है।

वोरा ने कहा कि विडंबना यह है कि इसी मार्ग को दो स्थानों से पिछले करीब दो माह से आमजन के लिए बंद कर दिया गया है। पुलिया/निर्माण कार्य के नाम पर रास्ता बंद होने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है और लोगों को वैकल्पिक मार्गों से लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग द्वारा न तो सड़क की समुचित मरम्मत की जा रही है और न ही नया निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “एक तरफ मुख्य सड़क पर सैकड़ों गड्ढे हैं, दूसरी तरफ दो महीने से रास्ता बंद है। आखिर जनता जाए तो जाए कहां? भाजपा सरकार इसे विकास कहती है, जबकि जनता रोज परेशानी और दुर्घटनाओं का सामना कर रही है।”

अरुण वोरा ने कहा कि इस क्षेत्र में भाजपा के बड़े जनप्रतिनिधियों का निवास भी है, इसके बावजूद सड़क की ऐसी दुर्दशा समझ से परे है। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की कि सड़क की तत्काल मरम्मत कर गड्ढों को भरा जाए तथा दो माह से बंद मार्ग को शीघ्र आमजन के लिए खोला जाए, ताकि हजारों लोगों को राहत मिल सके।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की परेशानी को नजरअंदाज किया गया तो कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर जनता की आवाज मजबूती से उठाएगी।


Related News

भाजपा की आरक्षण विरोधी और दलित-आदिवासी विरोधी मंशा हुई उजागर: भिलाई इस्पात संयंत्र में एस सी एस टी बच्चों से ट्यूशन फीस वसूली केंद्र सरकार की गहरी साज़िश

भाजपा की आरक्षण विरोधी और दलित-आदिवासी विरोधी मंशा हुई उजागर: भिलाई इस्पात…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भिलाई। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की कथनी और करनी का…
रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक आज रिसाली मैत्री कुंज के आशीर्वाद भवन में संपन्न

रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक आज रिसाली मैत्री कुंज…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना एवं रिसाली मंडल की परिचयात्मक एवं आत्मनिर्भर मंडल बैठक…
ई-पॉस सर्वर की समस्या से राशन वितरण प्रभावित, हितग्राहियों को 35 किलो के स्थान पर दिख रहा 20 किलो राशन — धीरज बाकलीवाल के नेत्तृत्व में सौंपा ज्ञापन

ई-पॉस सर्वर की समस्या से राशन वितरण प्रभावित, हितग्राहियों को 35 किलो…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शासकीय उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन एवं सर्वर संबंधी तकनीकी समस्याओं…