• September 9, 2026

रिसाली सेक्टर में स्व. पप्पू यादव जी की स्मृति में विशाल मटकी फोड़ एवं दही हांडी उत्सव का भव्य आयोजन

रिसाली सेक्टर में स्व. पप्पू यादव जी की स्मृति में विशाल मटकी फोड़ एवं दही हांडी उत्सव का भव्य आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

रिसाली सेक्टर में स्व. पप्पू यादव जी की स्मृति में आयोजित विशाल मटकी फोड़ एवं दही हांडी उत्सव में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, उत्साह और उमंग से सराबोर आयोजन का आनंद लिया।इस कार्यक्रम में दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल जी एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी सम्मिलित होकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
साथ ही अवसर पर स्व. पप्पू यादव जी को भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उनके सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता के भाव को सदैव स्मरण किया जाएगा।

इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल जी ने अपने उद्बोधन में कहा दही हांडी उत्सव भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का प्रतीक है जो हमें एकता, टीम भावना और ऊंचे लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति को जीवित रखते हैं। आप सभी को इस सफ़ल आयोजन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई

*दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने अपने उद्बोधन में कहा* कि स्व. पप्पू यादव जी को मेरी सच्ची श्रद्धांजलि उनके विचार और सेवा भाव आज भी हम सबके बीच जीवित हैं। आज का यह विशाल मटकी फोड़ आयोजन उनकी स्मृति को सच्ची श्रद्धांजलि है।
श्री चंद्राकर जी ने आगे कहा कि दही हांडी का यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ा है, जो हमें सिखाता है कि जब हम एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर प्रयास करते हैं तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। यह पर्व सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है। हमारी विष्णुदेव सरकार हमारी सनातन संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे आयोजन हमारी नई पीढ़ी को अपने धर्म और संस्कारों से जोड़ते हैं। मैं आयोजक समिति को इस भव्य आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
दही हांडी जैसे पर्व हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम अपनी गौरवशाली परंपराओं को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

इस अवसर पर रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू जी, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल जी, जिला पंचायत सभापति श्रीमती श्रद्धा साहू जी, सांसद प्रतिनिधि श्री दीपक चंद्राकर जी, जिला मंत्री श्री शैलेन्द्र सेंडे जी, पार्षद श्री विधि यादव जी, श्रीमती चंदेश्वरी बांधे जी, श्री अजीत चौधरी जी, श्री परमेश्वर महिलांग जी, युवा मोर्चा रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री रुपेश यादव जी, महामंत्री श्री राजा डहरिया जी, श्रीमती अनुपमा गोस्वामी जी, श्रीमती राजेश्वरी पसीने जी, श्रीमती संध्या वर्मा जी, श्रीमती कविता नाग जी, श्री परितोष शर्मा जी, श्री आयुष तिवारी जी, श्री पूनम सपहा जी, श्री प्रमोद साहू जी, श्रीमती वीणा कुर्रे जी सहित आयोजक समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।


Related News

दिल्ली के PG हादसे में दुर्ग के युवराज सोनी की मौत, भूपेश बघेल और अरुण वोरा पहुंचे परिजनों से मिलने

दिल्ली के PG हादसे में दुर्ग के युवराज सोनी की मौत, भूपेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में हुए दर्दनाक PG हादसे में दुर्ग…
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की…
महाराजा चौक-बोरसी सड़क बनी मुसीबत, 1 किमी में सैकड़ों गड्ढे; 25 हजार जनता परेशान—अरुण वोरा ने उठाए सवाल

महाराजा चौक-बोरसी सड़क बनी मुसीबत, 1 किमी में सैकड़ों गड्ढे; 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। महाराजा चौक से बोरसी तक लोक निर्माण विभाग की सड़क इन दिनों बदहाली…