• September 11, 2026

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लापरवाह निर्माण एजेंसियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लापरवाह निर्माण एजेंसियों पर होगी सख्त कार्रवाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की अध्यक्ष प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में जिला जल स्वच्छता बनाए की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने कहा कि स्वीकृत कार्ययोजना के तहत अक्टूबर 2026 तक पूर्ण होने वाली योजनाओं में जिनमें 5 से 10 प्रतिशत कार्य ही शेष है, लेकिन एजेंसियों द्वारा रुचि नहीं ली जा रही है, ऐसी एजेंसियों को नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई की जाए।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि पूर्व में नोटिस के बाद भी कार्य में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों को आज ही अंतिम नोटिस जारी किया जाए। समय पर कार्य पूर्ण न करने पर टेंडर निरस्त कर जमा राशि राजसात की जाएगी।

बैठक में नल जल मित्र कार्यक्रम के तहत 18 ग्राम पंचायतों में कार्यरत प्रशिक्षु नल जल मित्रों के लंबित भुगतान की सूची तैयार कर सीईओ जिला पंचायत को देने के निर्देश दिए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत प्रेमलता पद्माकर ,पीएचई के कार्यपालन अभियंता जे.पी. गोंड सहित जल जीवन मिशन अंतर्गत गठित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

SDM साजा की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अंतर-विभागीय HPV टीकाकरण बैठक सम्पन्न

SDM साजा की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अंतर-विभागीय HPV टीकाकरण बैठक सम्पन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेटियों के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की दिशा में आज स्वास्थ्य विभाग…
41वें शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू , विधायक दीपेश साहू ने बेसिक मैदान का किया निरीक्षण

41वें शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू , विधायक दीपेश साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले ऐतिहासिक शिक्षक सम्मान समारोह के 41वें…
खाद्यमंत्री दयालदास बघेल के निर्देश पर CMO नवागढ़ टामसन रात्रे ने करवाया वार्ड 1 में वृक्षारोपण

खाद्यमंत्री दयालदास बघेल के निर्देश पर CMO नवागढ़ टामसन रात्रे ने करवाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सीएमओ नवागढ़ टामसन रात्रे ने बताया कि नवागढ़ में 15 वार्ड है,खाद्यमंत्री दयालदास…