• September 11, 2026

दुर्ग ग्रामीण की होनहार बेटियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान – NIT में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललित चंद्राकर ने उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान किया

दुर्ग ग्रामीण की होनहार बेटियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान – NIT में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललित चंद्राकर ने उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग ग्रामीण की होनहार बेटियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान – NIT में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललित चंद्राकर ने उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान किया। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम थनौद की दो सगी बहनों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। किसान परिवार की होनहार बेटियां *कु. यमुना देशमुख एवं कु. उषा देशमुख* का चयन देश के प्रतिष्ठित *NIT* में हुआ है।

यह गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पिता *श्री जगमोहन देशमुख जी* एवं माता *श्रीमती मालती देशमुख जी* सहित पूरे परिवार को क्षेत्रवासियों ने हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इसी क्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक *माननीय श्री ललित चंद्राकर जी* ने आज अपने निवास कार्यालय पर दोनों होनहार बेटियों एवं उनके माता-पिता से सौजन्य मुलाकात की। विधायक जी ने दोनों बेटियों का आत्मीय स्वागत, अभिनंदन किया, उन्हें मिठाई खिलाकर हृदय से बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
विधायक जी ने कहा कि “थनौद की हमारी ये बेटियां दुर्ग ग्रामीण की शान हैं। एक साधारण किसान परिवार से निकलकर NIT जैसी राष्ट्रीय संस्था तक पहुंचना यह साबित करता है कि हमारी बेटियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस अवसर और आशीर्वाद चाहिए। ये दोनों बेटियां आज पूरे दुर्ग ग्रामीण की प्रेरणा बन गई हैं।

इस अवसर पर विधायक जी ने दोनों बेटियों को *पढ़ाई हेतु सहयोग राशि* भी प्रदान कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे शिक्षक अशोक दिल्लीवार जी, श्रीमती अंजू दिल्लीवार जी एवं देशमुख परिवार के सदस्यगण।


Related News

चंडी मंदिर में भव्य मंडपम निर्माण का मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने दिए निर्देश

चंडी मंदिर में भव्य मंडपम निर्माण का मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। शहर में नागरिकों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के…
नाली निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं का तत्काल निराकरण करें : महापौर अलका बाघमार

नाली निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं का तत्काल निराकरण करें :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज महापौर अलका…
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लापरवाह निर्माण एजेंसियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लापरवाह निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की अध्यक्ष प्रतिष्ठा ममगाईं…