- September 12, 2026
बेसिक स्कूल ग्राउंड में सेवानिवृत शिक्षक सम्मान और मेधावी छात्रों के सम्मान का आयोजन होने की जानकारी, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू और जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने दी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
इस आयोजन को लेकर बेसिक स्कूल ग्राउंड में चल रही है तैयारी, जिला प्रशासन ने विभागों को सौंपी है जिम्मेदारी, आयोजन में कहीं कोई चूक ना रह जाए उसके लिए जिला प्रशासन ने की है विशेष तैयारी , जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने दी जानकारी ,इस आयोजन में सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा ,मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा, जिन बच्चों ने स्कूल में टॉप किया है ,प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है ऐसे मेधावी बच्चों का सम्मान किया जाएगा, विधायक बेमेतरा ने कहा कि यह 41 वां वर्ष का शिक्षक सम्मान समारोह है, पूरे छत्तीसगढ़ में यह आयोजन विशेष रूप से बेमेतरा में मनाया जाता है ,, 13सितंबर को प्रदेश के मुखिया मुख्य मंत्री छत्तीसगढ़ , विष्णुदेव साय भी बेमेतरा पधारेंगे, प्रदेश भर के शिक्षाविद भी इस कार्यक्रम में पहुंचने वाले हैं, उनके गरिमा के अनुरूप यह कार्यक्रम होने वाला है , 81 शिक्षकों का सम्मान शिक्षण समिति द्वारा किया जाएगा , दानदाताओं द्वारा गोल्ड मेडल 40 से अधिक बच्चों को दिया जाएगा, इस आयोजन में बड़ी संख्या में बेमेतरा वासी और जिला प्रशासन के लोगों की उपस्थिति होगी, जिसमें भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के लोग भी पहुंचेंगे, जिला प्रशासन द्वारा बेहतरीन ढंग से काम चल रहा है, 13 सितंबर को लेकर तैयारी तेजी से चल रही है।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,



