• September 14, 2026

शिक्षा राष्ट्र निर्माण में आवश्यक : मुख्यमंत्री

शिक्षा राष्ट्र निर्माण में आवश्यक : मुख्यमंत्री

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

विष्णुदेव साय 183 करोड़ के विकास कार्य की स्वीकृति दी, बेसिक स्कूल मैदान में शिक्षक सम्मान समारोह एवं लोकार्पण भूमि पूजन का कार्यक्रम बेमेतरा में संपन्न हुआ, 2 करोड़ के गौरव पथ और ग्राम तीवरिया में विद्युत सब स्टेशन की सौगात बेमेतरा को मिली, शिक्षक सम्मान समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री और उनके साथ आए हुए अतिथियों ने 81 सेवा निवृत शिक्षक और 42 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित किया, जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल उपस्थित रहे मुख्यमंत्री एवं अतिथियों के द्वारा 81 सेवानिवृत शिक्षकों को शाल, श्रीफल स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, 42 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा गोल्ड मेडल वह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस विशिष्ट अवसर पर समाजसेवी संस्थाओं द्वारा शिक्षक स्मृति पत्रिका का विमोचन भी किया गया ,इस अवसर पर बेरला और नवागढ़ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने मोर गांव और मोर पानी अभियान के तहत बेमेतरा जिले में क्रिटिकल जोन से सेमी क्रिटिकल जोन में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया, मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में शिक्षक को राष्ट्र निर्माता बताया और शिक्षक को एक दीप की तरह जलकर समाज से अज्ञानता को दूर करने में अपना योगदान देने की लिए प्रेरित किया, उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसा धन है जिसे जितना खर्च करो उतना ही बढ़ता है यहां तक्षशिला नालंदा जैसे विश्व प्रसिद्ध विद्यालय थे जहां दुनिया भर से छात्र ज्ञान प्राप्ति के लिए आया करते थे, मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा के लिए लगातार ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं डॉ रमन के कार्यकाल से लेकर आज तक राज्य में आईटीआई, आईआईटी, आईआईएम ,एम्स ,ट्रिपल आईटी जैसी राष्ट्रीय स्तर की शिक्षण संस्थाएं स्थापित की गई है मुख्यमंत्री ने ढाई साल में मोदी की गारंटी के वादों की भी जानकारी दी उन्होंने बतलाया कि सरकार बनते ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति मिली ,महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वालंबी बनाने के लिए महतारी वंदन योजना ,पारदर्शी सुशासन के लिए अटल मॉनिटरिंग पोर्टल सेवा सेतु मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जैसी सेवा संचालित की जा रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन एक भारत श्रेष्ठ भारत ,सबका साथ सबका विकास, संकल्प को लेकर छत्तीसगढ़ में सार्थक प्रयास किया जा रहे हैं और उन्होंने 17 सितंबर को नरेंद्र मोदी जी के और भारत के सम्मान के लिए दीप प्रज्वलित करके 25 वर्ष के सेवाकाल पूर्ण होने एवं जन्म दिवस के अवसर पर सभी लोगों से एक दीप प्रज्वलित कर सेवा भाव से आभार व्यक्त करने का आवाहन किया, अरुण साव ने अपने भाषण में वेदों पुराणों और शिक्षकों के महत्व को बतलाया और सनातन परंपरा में गुरु के स्थान को सर्वोपरि बतलाया, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने अपने भाषण में कहा बच्चों के भविष्य को संवारने का काम उनके माता-पिता और गुरुजनों का है जिस तरह से एक कुम्हार मिट्टी का बर्तन बनाता है इस तरीके से शिक्षक बच्चों को संवारने का काम करते हैं, विधायक दीपेश साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 41 वां वर्ष की शिक्षकों और मेधावी छात्रों को शुभकामनाएं और बधाइयां दी, 30 कार्यों का किया गया लोकार्पण और भूमि पूजन में आए हुए बधाई दी,बच्चों और पालकों को शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेमेतरा का नाम रोशन करने के लिए सुविधा दिलाने की बात की, विधायक साजा ईश्वर साहू ने आए हुए सभी अतिथियों और शिक्षक,मेधावी छात्रों को आज इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की प्रशंसा की और बेमेतरा के साथ साजा के विकास के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से साजा आने का न्यौता दिया, जिसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वीकार किया,इस कार्यक्रम में रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष स्वामी राजीव लोचन दास, तेलगानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू ,कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ,जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिंहा, जिला पंचायत सीईओ सुश्री प्रेमलता पद्माकर, बड़ी संख्या में आए हुए अतिथि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता छात्र-छात्राएं और शिक्षक गण, विभागीय जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

व्याख्याता एलबी की संयुक्त वरिष्ठता सूची जारी कर अति शीघ्र प्राचार्य पदोन्नति कराने की मुख्यमंत्री से मांग

व्याख्याता एलबी की संयुक्त वरिष्ठता सूची जारी कर अति शीघ्र प्राचार्य पदोन्नति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राज्य कर्मचारी संघ, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़, के सदस्यों ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री विष्णु…
मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को समर्पित होगा सेवा संकल्प अभियान, 17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जायेंगे

मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को समर्पित होगा सेवा संकल्प…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं राजनीतिक सेवा के…
उतई में कृष्णमय हुआ माहौल विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवं पोला महोत्सव का शुभारंभ

उतई में कृष्णमय हुआ माहौल विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने आज दशहरा मैदान, उतई में…