- September 14, 2026
व्याख्याता एलबी की संयुक्त वरिष्ठता सूची जारी कर अति शीघ्र प्राचार्य पदोन्नति कराने की मुख्यमंत्री से मांग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
राज्य कर्मचारी संघ, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़, के सदस्यों ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साय, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, विधायक बेमेतरा दीपेश साहू को आवेदन दिया, आवेदन का विषय व्याख्याता पूर्व माध्यमिक शाला स्नातकोत्ततर, व्याख्याता एलबी की संयुक्त वरिष्ठता सूची प्रकाशित कर अति शीघ्र प्राचार्य पदोन्नति कराने की मांग की, उन्होंने आवेदन में लिखा की प्रदेश के अधिकांश हाई हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्राचार्य का पद रिक्त है प्राचार्य का पद रिक्त होने के कारण शैक्षणिक गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा हर महीने हमारे वरिष्ठ व्याख्याता साथी बिना प्राचार्य बने ही सेवानिवृत हो रहे हैं जिससे उनके मन में निराशा और शिक्षा भारती एवं पदोन्नति के लिए असाधारण राज्य पत्र दिनांक 13.2.2026 में प्रकाशित छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा भर्ती नियम के अनुसार प्रधान पाठक व्याख्याता की संयुक्त वरिष्ठता सूची प्रकाशित कर हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल में रिक्त प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति अति शीघ्र करने की बात पत्र में उन्होंने लिखिए ताकि स्कूल में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके, जिसकी जानकारी राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़, संयोजक जिला बेमेतरा ने कुछ इस प्रकार से दी।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,




