- September 14, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने द प्राइम जिम का भव्य उद्घाटन किया और भद्रकाली मंदिर बेमेतरा में की पूजा अर्चना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
राज्यपाल ने युवाओं को फिटनेस का दिया संदेश फिट रहेगा युवा, तभी हिट रहेगा ^ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल डेका आज एकदिवसीय प्रवास पर बेमेतरा पहुंचे और परशुराम चौक में स्थित द प्राइम जिम का फीता काटकर किया उद्घाटन, जिम का अवलोकन कर संचालकों को दी बधाई और शुभकामनाएं, स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है, अच्छे मन से किए जाने वाले काम में ही सफलता मिलती है इसलिए शारीरिक रूप से फिट रहना बहुत ही आवश्यक है ,इसके लिए युवा नशे को छोड़कर खेलों से जुड़े और अपने शरीर का शारीरिक मानसिक विकास कर सके जिससे स्वस्थ युवा विकसित भारत का निर्माण करने में सहयोग दे पाएंगे, जिम के संचालक ने बतलाया कि जिम में युवा और महिलाओं के लिए आधुनिक कार्डियो, वेट मशीन, पर्सनल ट्रेंनिंग एवं डायट काउंसलिंग की विशेष सुविधा उपलब्ध है, इस कार्यक्रम में खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे, इसके पश्चात राज्यपाल महोदय ने प्रसिद्ध मंदिर मां भद्रकाली में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की, उन्होंने कहा कि यहां की संस्कृति और आस्था अत्यंत समृद्ध है मां भद्रकाली के मंदिर में आकर ,असीम शांति प्राप्त होती है छत्तीसगढ़ देवी देवताओं और अध्यात्म की पावन भूमि है।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,




