• September 14, 2026

भारतीय जनता पार्टी धमधा कार्य समिति बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान की संयुक्त बैठक को लोकसभा सांसद विजय बघेल और विधायक साजा ईश्वर साहू ने किया संबोधित 

भारतीय जनता पार्टी धमधा कार्य समिति बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान की संयुक्त बैठक को लोकसभा सांसद विजय बघेल और विधायक साजा ईश्वर साहू ने किया संबोधित 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भाजपा मंडल धमधा में कार्य समिति एवं सेवा संकल्प अभियान की संयुक्त बैठक 14 सितंबर को आहुत की गई इस बैठक की अध्यक्षता लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट ने की, बैठक में प्रमुख वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार रहे जिन्होंने सेवा पखवाड़ा अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और कार्यकर्ताओं को अभियान को सफल बनाने के दिए टिप्स ,बैठक में मंडल प्रभारी नितेश अग्रवाल ने आगामी कार्य योजना एवं संगठन के विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया, इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की गुजरात के भूकंप जैसी त्रासदी के बाद मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की नई दिशा प्रधानमंत्री के रूप में संभाली और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया, विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत निर्धारित 13 कार्यक्रमों में से 9 कार्यक्रम मंडल स्तर पर आयोजित किए जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के सफर में देश हित के लिए कार्य और उपलब्धियां को जनता तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ताओं का है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के कार्यक्रम को प्रभावित तरीके से आयोजित करने और नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन सेवा समर्पण से जुड़ी उपलब्धियां को जनता तक पहुंचाने की बात कही, उन्होंने अनेक चुनौतियों के बावजूद भारत को विश्व शिखर पर लाने के लिए कार्य किया, भाजपा के लिए सेवा ही संगठन है नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से हर अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचने के लिए संकल्पित रहकर काम करने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक बूथ स्तर पर चलाई जाने वाले इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट ने समर्पित होकर कार्य करने और संगठन को मजबूत करने का आवाहन किया इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष बृजेंद्र दानी, किसान मोर्चा अध्यक्ष रोहित राजपूत ,व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ,वरिष्ठ पार्षद चंद्रिका प्रसाद ,भट्ट मलिक कुरेशी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश साहू ,मंडल महामंत्री छगन साहू ,उपाध्यक्ष मंजू , मंडल मंत्री मनोज साहू ,जितेंद्र देवांगन, मनमोहन चंदेल, मंगेश्वर वर्मा ,दयानंद सिंह, सोनिया मिश्रा, श्वेता शर्मा ,बलदेव पाल ,नरोत्तम मांडवी, क्षेत्रपाल चंदेलिया, कुरेशी, गिरधारी साहू, योगेश बंजारे ,दिनेश यादव ,सागर वर्मा, संतोष निर्मलकर ,तारण साहू ,राघवेंद्र ठाकुर ,भगत वर्मा ,तुलसी पटेल ,राम प्रकाश ,सुनील सिंह, शीला शर्मा ,राजेश पाल, जागेश्वर मांडवी ,राम सिंह साहू ,प्रदीप पटेल एवं मंडल के मोर्चा अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक बोथ अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

राज्यपाल रमेन डेका ने द प्राइम जिम का भव्य उद्घाटन किया और भद्रकाली मंदिर बेमेतरा में की पूजा अर्चना

राज्यपाल रमेन डेका ने द प्राइम जिम का भव्य उद्घाटन किया और…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्यपाल ने युवाओं को फिटनेस का दिया संदेश फिट रहेगा युवा, तभी हिट…
व्याख्याता एलबी की संयुक्त वरिष्ठता सूची जारी कर अति शीघ्र प्राचार्य पदोन्नति कराने की मुख्यमंत्री से मांग

व्याख्याता एलबी की संयुक्त वरिष्ठता सूची जारी कर अति शीघ्र प्राचार्य पदोन्नति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राज्य कर्मचारी संघ, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़, के सदस्यों ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री विष्णु…
शिक्षा राष्ट्र निर्माण में आवश्यक : मुख्यमंत्री

शिक्षा राष्ट्र निर्माण में आवश्यक : मुख्यमंत्री

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज विष्णुदेव साय 183 करोड़ के विकास कार्य की स्वीकृति दी, बेसिक स्कूल मैदान में…