• September 14, 2026

वार्ड 57 एवं 58 में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, जनता से किये संवाद, गलियों में पहुंचकर सुनीं समस्याएं, सड़क-बिजली से जुड़े कार्यों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

वार्ड 57 एवं 58 में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, जनता से किये संवाद, गलियों में पहुंचकर सुनीं समस्याएं, सड़क-बिजली से जुड़े कार्यों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 में पहुंचकर वार्डवासियों से सीधा संवाद किये। उन्होंने क्षेत्र की गलियों एवं प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए नागरिकों से उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने सड़क, बिजली, पानी, नाली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी अपनी मांगें एवं समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने नागरिकों की बातों को गंभीरता से सुने और संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही चर्चा की और आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों को समझने का सबसे बेहतर माध्यम है। नागरिकों द्वारा बताई जा रही समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाएगा और विकास कार्यों को धरातल पर गति दी जाएगी।
इस दौरान वार्डवासियों के आग्रह पर मंत्री श्री यादव ने वार्ड की भीतरी गलियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उन स्थानों का जायजा लिया जहां बिजली की सुविधा के लिए अतिरिक्त पोल की आवश्यकता है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यकतानुसार बिजली पोल का विस्तार करने के निर्देश दिए, ताकि भीतरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को बेहतर विद्युत सुविधा मिल सके।
इस दौरान नागरिकों ने क्षेत्र की सड़क व्यवस्था को लेकर भी अपनी परेशानी बताई। मंत्री श्री यादव ने चंडी चौक से उरला तक सड़क मजबूतीकरण कार्य की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि उक्त सड़क के मजबूतीकरण कार्य की स्वीकृति हो चुकी है। बारिश के कारण सड़क के खराब होने से वाहन चालकों एवं क्षेत्रवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने अधिकारियों को स्वीकृत सड़क मजबूतीकरण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में बेहतर और सुगम सुविधा मिल सके।
मंत्री श्री यादव ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो तथा स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि दुर्ग शहर के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों की सुविधा और आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
इस अवसर पर पार्षद सरस निर्मलकर, गुलाब वर्मा, श्रीमती रेशमा सोनकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर सहित वार्डवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related News

शिवनाथ नदी महामरा एनीकट के टूट रहे बैरिगेट्स से हादसे का खतरा, अरुण वोरा ने जिला प्रशासन को किया सतर्क

शिवनाथ नदी महामरा एनीकट के टूट रहे बैरिगेट्स से हादसे का खतरा,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शिवनाथ नदी के महामरा एनीकट में लगाए गए बैरिगेट्स के क्षतिग्रस्त होने…
मरोदा टैंक में तीजा पर्व पर विधायक ललित चंद्राकर ने माताओं-बहनों को बाँटा करु-करेला भात, कहा – तीजा हमारी संस्कृति में मातृशक्ति के त्याग और अटूट आस्था का प्रतीक

मरोदा टैंक में तीजा पर्व पर विधायक ललित चंद्राकर ने माताओं-बहनों को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     मरोदा टैंक स्थित माँ कल्याणी शीतला मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक…
भारतीय जनता पार्टी धमधा कार्य समिति बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान की संयुक्त बैठक को लोकसभा सांसद विजय बघेल और विधायक साजा ईश्वर साहू ने किया संबोधित 

भारतीय जनता पार्टी धमधा कार्य समिति बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भाजपा मंडल धमधा में कार्य समिति एवं सेवा संकल्प अभियान की संयुक्त बैठक…