• September 14, 2026

मरोदा टैंक में तीजा पर्व पर विधायक ललित चंद्राकर ने माताओं-बहनों को बाँटा करु-करेला भात, कहा – तीजा हमारी संस्कृति में मातृशक्ति के त्याग और अटूट आस्था का प्रतीक

मरोदा टैंक में तीजा पर्व पर विधायक ललित चंद्राकर ने माताओं-बहनों को बाँटा करु-करेला भात, कहा – तीजा हमारी संस्कृति में मातृशक्ति के त्याग और अटूट आस्था का प्रतीक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

मरोदा टैंक स्थित माँ कल्याणी शीतला मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तीजा पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी शामिल होकर माताओं एवं बहनों को करु करेला भात का वितरण किया।

इस अवसर पर विधायक जी ने माताओं एवं बहनों से आत्मीय भेंट कर तीजा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और कहा कि तीजा पर्व छत्तीसगढ़ की संस्कृति में मातृशक्ति के त्याग, समर्पण और अटूट आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमारे पारिवारिक मूल्यों और लोक परंपराओं को सशक्त करता है। माताओं-बहनों का व्रत और उनका आशीर्वाद ही हमारे परिवार और समाज की सबसे बड़ी शक्ति है।
इस दौरान उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को तीजा पर्व एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से माँ शीतला कल्याणी मंदिर के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र सेंडे जी, महापौर श्रीमती शशि सिन्हा जी, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल जी, रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू जी, महामंत्री श्री गुड्डू झा जी, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सविता महिलांग जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला दास जी, श्रीमती अनुपमा गोस्वामी जी, श्रीमती राजेश्वरी पसीने जी, श्रीमती संध्या वर्मा जी, पार्षदगण श्रीमती चंदेश्वरी बांधे जी, श्रीमती ईश्वरी साहू जी, श्रीमती सरिता देवांगन जी, श्रीमती शीतल चेलक जी, श्री तेजस्वी सोनवानी जी, श्री प्रमोद साहू जी, श्री राजा डहरिया जी एवं श्री हिमांशु शुक्ला जी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियाँ उपस्थित रहीं।


Related News

कांग्रेस की रामलीला मैदान की सभा और रैली जनता का समर्थन जुटाने में विफल, विपक्ष के आरोपों में हताशा झलकती है – अजय तिवारी

कांग्रेस की रामलीला मैदान की सभा और रैली जनता का समर्थन जुटाने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग/ रामलीला मैदान में कांग्रेस एवं विपक्षी गठबंधन द्वारा आयोजित सभा और…
दिल्ली में 30 वर्षों की सबसे बड़ी महारैली

दिल्ली में 30 वर्षों की सबसे बड़ी महारैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   नई दिल्ली। देश में कथित वोट चोरी के खिलाफ आज नई दिल्ली स्थित…
गुरुकुल संस्था में नुक्कड़ नाटक एवं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन

गुरुकुल संस्था में नुक्कड़ नाटक एवं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। गुरुकुल संस्था में दीपावली के पावन अवसर पर बच्चों की रचनात्मकता, कलात्मक…