- September 15, 2026
विधायक ललित चंद्राकर निवास में विराजे भगवान गणेश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी के निवास में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने अपने परिवारजनों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाज से विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की।
विधायक जी ने इस अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान गणेश बुद्धि, ज्ञान और विवेक के प्रतीक हैं। किसी भी शुभ कार्य का प्रारंभ भगवान गणेश की आराधना से करने की हमारी प्राचीन परंपरा रही है।
उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव हमारी आस्था का पर्व होने के साथ ही समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को सुदृढ़ करने वाला उत्सव भी है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति में तीज-त्योहारों और उत्सवों का विशेष महत्व है। हमारे पर्व हमें अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ परिवार और समाज को भी एक सूत्र में पिरोते हैं।
इस अवसर पर निज सहायक युवराज बेलचंदन हितेश देशमुख, शिव देशमुख , शुभम् शर्मा, रिकेश सेन राजा यादव लक्ष्म कुमार नयन चंद्राकर नमन चंद्राकर, राहुल राजा चौहान रविन्द्र वर्मा निरंजन नेताम एवं परिवारजन उपस्थित थे।




