• September 16, 2026

भक्ति और अध्यात्म से गूंजा छातागढ़ धाम, ऋषि पंचमी पर विधायक ललित चंद्राकर ने किए सिद्ध हनुमान के दर्शन

भक्ति और अध्यात्म से गूंजा छातागढ़ धाम, ऋषि पंचमी पर विधायक ललित चंद्राकर ने किए सिद्ध हनुमान के दर्शन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। ग्राम मोहलाई स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान जी छातागढ़ बाबा देवस्थान में ऋषि पंचमी के पावन पर्व पर आयोजित गुरुपूजन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी सम्मिलित हुए और पुण्य लाभ अर्जित किया।

विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने श्री सिद्ध हनुमान जी एवं भगवान शिव शंकर जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में श्री अष्टसिद्धि भजनामृत का आनंद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भक्ति और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण इस दिव्य वातावरण ने मन को शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।

विधायक जी ने कहा कि श्री हनुमान जी एवं महादेव की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे, यही कामना है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और सनातन परंपरा को सुदृढ़ करते हैं।

*इस अवसर पर प्रमुख रूप से* सरपंच श्री नरेन्द्र निषाद जी, श्री ओम सिंह जी, श्री भागीरथी चक्रधारी जी, ददू महाराज जी, श्री तिलक साहू जी, श्री पीताम्बर साहू जी, श्री राजू शर्मा जी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।


Related News

नगर निगम आयुक्त लीना कोसम से मिले शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले – शहर की बदहाल व्यवस्था पर सौंपा ज्ञापन

नगर निगम आयुक्त लीना कोसम से मिले शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   नगर निगम आयुक्त लीना कोसम से मिले शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, नेता…
आशीर्वाद का एक दीया कार्यक्रम को सफल बनाने मंत्री गजेन्द्र यादव ने निगम जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

आशीर्वाद का एक दीया कार्यक्रम को सफल बनाने मंत्री गजेन्द्र यादव ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि जिसने…
ट्रेनिंग में लक्षण समझाने के बहाने महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले बेमेतरा के सीएमएचओ अमृतलाल रोहलेडर सस्पेंड

ट्रेनिंग में लक्षण समझाने के बहाने महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा बेमेतरा के सीएमओ डॉ. अमृतलाल रोहलेडर पर महिला स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्र…