- September 16, 2026
नगर निगम आयुक्त लीना कोसम से मिले शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले – शहर की बदहाल व्यवस्था पर सौंपा ज्ञापन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
नगर निगम आयुक्त लीना कोसम से मिले शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले – शहर की बदहाल व्यवस्था पर सौंपा ज्ञापन। शहर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग के अध्यक्ष *माननीय श्री धीरज बाकलीवाल जी* एवं नगर पालिक निगम दुर्ग के नेता प्रतिपक्ष *श्री संजय कोहले जी* के नेतृत्व में कांग्रेस के विशाल प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिक निगम दुर्ग की आयुक्त *श्रीमती लिना कोसम जी* से सौजन्य मुलाकात कर शहर में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
श्री बाकलीवाल जी ने आयुक्त महोदया को अवगत कराया कि नगर निगम की लचर कार्यप्रणाली के कारण स्थिति यह हो गई है कि *विपक्षी पार्षदों के अलावा सत्ता पक्ष के पार्षद भी अपने वार्ड से बाहर नहीं जा पा रहे हैं और निगम की कार्यप्रणाली से बहुत परेशान हैं।* शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है।
ज्ञापन में 5 प्रमुख मांगें रखी गई :-
*1.* प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूर्ण किया जाए।
*2.* शहर की लचर एवं अव्यवस्थित विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
*3.* कचरा निष्पादन एवं साफ-सफाई व्यवस्था नियमित की जाए।
*4.* बार-बार हो रहे जल संकट का स्थायी समाधान कर नियमित पेयजल आपूर्ति की जाए।
*5.* सड़कों पर बैठे आवारा मवेशियों के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने हेतु उचित प्रबंधन किया जाए।
साथ ही चंडी मंदिर से उरला, गया नगर, रामनगर होते हुए राम मैरिज गार्डन तक 8 कि.मी. की जर्जर सड़क के तत्काल नवनिर्माण की मांग भी की गई, जिसकी प्रतिलिपि जिलाधीश एवं PWD के मुख्य कार्यपालन अभियंता को भी दी गई है।
आयुक्त महोदया ने सभी समस्याओं पर 7 दिवस के भीतर कार्यवाही का आश्वासन दिया। यदि निराकरण नहीं हुआ तो शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उप नेता प्रतिपक्ष *श्री विजयंत पटेल जी*, संगठन प्रभारी महामंत्री *श्री रायसिंह दीकोला जी*, पार्षद *श्रीमती संगीता सोनी जी*, पार्षद *श्री दीपक साहू जी*, पार्षद *श्री हामिद खोखर जी*, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष *श्री आनंद कपूर ताम्रकार जी*,*श्री गुरदीप सिंह भाटिया जी, श्री सुनीत घोष जी, श्री देव सिन्हा जी, श्री मनीष सोनवानी जी, श्री निखिल खिचड़िया जी, श्री अमोल जैन जी, श्री भीमसेन पासी अली जी, श्री चिराग शर्मा जी, श्री गौरव उमरे जी, श्री हिमांशु शर्मा जी,* सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।




