• September 18, 2026

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन – 28 यूनिट रक्तदान

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन – 28 यूनिट रक्तदान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 28 यूनिट रक्तदान हुआ।

यह रक्तदान शिविर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े और सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में माननीय विधायक बेमेतरा श्री दीपेश साहू जी, साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री ईश्वर साहू जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा जी, रायपुर जिला प्रभारी श्री राजेंद्र शर्मा जी, नगर पालिका सीएमओ श्री नरेश कुमार वर्मा, पार्षद सुश्री नीतू कोठारी, पार्षद सुश्री सिमरन ताम्रकार, डॉ. विनय साहू, पार्षद श्री निखिल साहू यूवा मोर्चा सहित सभी सम्मानित जन उपस्थित रहे।

जिला अस्पताल से सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू, अस्पताल सलाहकार श्रीमती स्वाति यदु, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. वत्सला अरविंदनी पैथोलॉजिस्ट, भूपेंद्र कुर्रे एम.एल.टी., विजय कुमार दौरे एम.एल.टी., हरिशंकर एम.एल.टी.,धन्नू वर्मा एम.एल.टी., संजय कुमार तिवारी एम.एल.टी.आईसीटीसी, श्रीमती कुलेश्वरी साहू ब्लड काउंसलर, पुराणिक नायक काउंसलर आईसीटीसी, गुलाबराम यदु एम.एल.टी., ऋषि कुमार जांगड़े चतुर्थ श्रेणी के सहयोग से रक्तदान शिविर सफल रहा।

रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल बेमेतरा द्वारा सभी रक्तदाताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

जिला चिकित्सालय बेमेतरा में 501 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की गई

जिला चिकित्सालय बेमेतरा में 501 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार पर सीएमएचओ डॉ शरद कोहlड़े व…
माता भद्रकाली मंदिर परिसर 11,101 दीयों की रोशनी से जगमगाया: प्रधानमंत्री के चिरायु, दीर्घायु, शतायु जीवन की हुई कामना

माता भद्रकाली मंदिर परिसर 11,101 दीयों की रोशनी से जगमगाया: प्रधानमंत्री के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म उत्सव के पावन अवसर पर आज…
आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…