- September 18, 2026
स्वास्थ्य केंद्रों और सरकारी भवनों के निर्माण और रखरखाव से जुड़ी सामान्य व्यवस्था बदहाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
निर्माण और मरम्मत करने वाली एजेंसी छत्तीसगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और सिविल अस्पतालों के निर्माण एवं बड़े स्तर पर होने वाले मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग या छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन द्वारा कराया जाता है, अस्पताल के रोजमर्रा छोटे-मोटे रखरखाव और व्यवस्था का जिम्मा जीवनदीप समिति ( जेडीएस) स्वास्थ्य विभाग के आंतरिक फंड के पास होता है, साजा में स्थित स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर सिविल अस्पताल साजा के रूप में संचालित कर क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है, परंतु यहां रिपेयर के नाम पर केवल छत के ऊपरी भाग में मरम्मत कर खाना पूर्ति की जा रही है, अंदर की स्थिति छत देखने से ही पता चल जाती है, जिसने भी काम किया उसे स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और मरीज , नर्सों और स्टाफ की कोई चिंता नहीं है, जो मरीज दूर-दूर से अपना इलाज कराने यहां आते हैं उन्हें यह डर लगा रहता है की छत का कौन सा हिस्सा कब भरभरा कर गिर जाएगा, आखिर कब तक इस तरह का काम चलता रहेगा या कोई बड़ी दुर्घटना जब तक ना हो शासन ,प्रशासन सजग नहीं होता, पता नहीं वह कौन लोग हैं,जो काम को पूरी लगन और ईमानदारी से करना नहीं चाहते, देखिए पूरी खबर
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,




