• September 18, 2026

बच्चों की कल्पना में दिखा 2047 का विकसित भारत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना तिवारी ने स्कूलों में देखी प्रतिभा

बच्चों की कल्पना में दिखा 2047 का विकसित भारत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना तिवारी ने स्कूलों में देखी प्रतिभा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत–सेवा चित्र’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की जिला संयोजक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेरला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंडगिरी, शा.उ.मा.वि. सरदा एवं शासकीय कन्या विद्यालय बेमेतरा पहुंचकर छात्र-छात्राओं से आत्मीय मुलाकात की और उनकी रचनात्मक प्रस्तुतियों का अवलोकन किया।

विद्यार्थियों ने ड्रॉइंग, भाषण और रंगोली के माध्यम से वर्ष 2047 के विकसित भारत की अपनी कल्पना को जीवंत किया। किसी ने आधुनिक तकनीक से सुसज्जित भारत का चित्र बनाया, तो किसी ने हरित ऊर्जा, स्वच्छ पर्यावरण, डिजिटल इंडिया, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और अंतरिक्ष तकनीक से आगे बढ़ते भारत को उकेरा।

बच्चों ने कृषि एवं उद्योग, प्रौद्योगिकी, ग्रीन एवं ब्लू इकोनॉमी, ग्रीन एनर्जी, सॉफ्टवेयर, योग-आयुर्वेद-संस्कृति, रक्षा-सुरक्षा, बिजनेस-उद्यमिता, क्वांटम टेक्नोलॉजी, स्पेस टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर अपनी सोच को रंगों और शब्दों में पिरोया। साथ ही नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़, नक्सल मुक्त भारत, स्वच्छ भारत और डिजिटल भारत जैसे विषयों पर भी सारगर्भित विचार रखे। रंगोली के माध्यम से सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।

इस अवसर पर श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने कहा “आज के बच्चे ही कल के भारत के निर्माता हैं। उनके सपने ही भविष्य के भारत की दिशा तय करेंगे। विकसित भारत का सपना केवल आधुनिक तकनीक तक सीमित नहीं, बल्कि स्वच्छ-सुरक्षित समाज, मजबूत कृषि, आत्मनिर्भर युवा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और हमारी संस्कृति के संरक्षण से भी जुड़ा है। बच्चों की कल्पना में इन सभी की झलक देखना अत्यंत उत्साहजनक है।”

उन्होंने बच्चों की कल्पनाशक्ति और रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

स्वास्थ्य केंद्रों और सरकारी भवनों के निर्माण और रखरखाव से जुड़ी सामान्य व्यवस्था बदहाल

स्वास्थ्य केंद्रों और सरकारी भवनों के निर्माण और रखरखाव से जुड़ी सामान्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   निर्माण और मरम्मत करने वाली एजेंसी छत्तीसगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और सिविल…
राजमिस्त्री कल्याण संघ साजा में विश्वकर्मा भगवान की भव्य रथ यात्रा बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ बाजार चौक से निकली

राजमिस्त्री कल्याण संघ साजा में विश्वकर्मा भगवान की भव्य रथ यात्रा बड़े…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     हर साल 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है, जब सूर्य…
रक्तदान शिविर का सफल आयोजन – 28 यूनिट रक्तदान

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन – 28 यूनिट रक्तदान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के…