• September 18, 2026

विधायक निवास में गूंजा भगवान विश्वकर्मा का जयकारा, विधायक ललित चंद्राकर ने की पूजा-अर्चना; श्रम, कौशल और सृजन को बताया विकास की आधारशिला

विधायक निवास में गूंजा भगवान विश्वकर्मा का जयकारा, विधायक ललित चंद्राकर ने की पूजा-अर्चना; श्रम, कौशल और सृजन को बताया विकास की आधारशिला

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी के सिविल लाइन दुर्ग स्थित निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर विधायक जी के निज सहायक युवराज बेलचंदन हितेश देशमुख, कार्यालय सहायक शिव देशमुख शुभम् शर्मा, रितेश सेन राजा यादव, लक्ष्मण नाईक विधायक जी के निज सुरक्षा अधिकारी रामदयाल रंगडाले, रविन्द्र वर्मा, नगर सैनिक निरंजन नेताम माणिक लाल धीवर रामकुमार वाहन चालक, राजा चौहान, राहुल उपस्थित रहे। विधायक ललित चंद्राकर ने प्रदेशवासियों, विशेषकर श्रमवीरों, शिल्पकारों, कारीगरों, अभियंताओं, तकनीशियनों तथा उद्योग एवं निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक श्री चंद्राकर कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजनशीलता, कौशल, कर्मनिष्ठा और उत्कृष्टता के प्रतीक हैं। उनकी आराधना हमें अपने ज्ञान, हुनर और परिश्रम के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देती है। विश्वकर्मा जयंती आस्था और परंपरा से जुड़ा पर्व होने के साथ श्रम की प्रतिष्ठा, कौशल के सम्मान और सृजन की शक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश और राष्ट्र की प्रगति में श्रमवीरों, कारीगरों, शिल्पकारों, तकनीशियनों और निर्माणकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खेत-खलिहानों से लेकर कारखानों तक और पारंपरिक शिल्प से लेकर आधुनिक तकनीक तक, कुशल हाथ अपने परिश्रम और प्रतिभा से विकास को आकार देते हैं।
माननीय विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हमारी सरकार श्रमिक भाई बहनों के जीवन में खुशियां लाने का काम कर रहे हैं। आप सभी को पुनः विश्वकर्मा की हार्दिक बधाई।


Related News

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर राजीव नगर में बने पीएम आवास के घरों में जले आशीर्वाद के दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर राजीव नगर में बने पीएम आवास के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर…
जवाहर नगर में सड़क एवं गार्डन के समीप हुए पेवर कार्य का महापौर ने किया औचक निरीक्षण

जवाहर नगर में सड़क एवं गार्डन के समीप हुए पेवर कार्य का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18 जवाहर नगर में सड़क…
UPI पर शुल्क जनता और व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ : अरुण वोरा

UPI पर शुल्क जनता और व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ : अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। UPI के जरिए होने वाले चुनिंदा व्यापारी भुगतान पर शुल्क लगाए जाने…