• September 19, 2026

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) एवं सिविल सर्जन के स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना के क्रम में डॉ. शरद कोहाड़े ने बेमेतरा CMHO का पदभार ग्रहण किया।

नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ, जिला बेमेतरा के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं आपसी समन्वय के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने तथा विभागीय कार्यों को सकारात्मक सहयोग के साथ आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। संघ पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों से CMHO को अवगत कराया।

संघ द्वारा लंबित मेडिकल अवकाश आवेदनों का निराकरण, समय पर वेतन भुगतान, मातृत्व अवकाश, रात्रिकालीन ड्यूटी में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा, अनुभव प्रमाण पत्र एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने, PF राशि समय पर जमा करने तथा रोके गए वेतन का भुगतान सहित अन्य कर्मचारी हित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से रखा गया।

CMHO डॉ. शरद कोहाड़े ने संघ पदाधिकारियों द्वारा रखी गई कर्मचारी हितों से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा विभागीय स्तर पर आवश्यक समन्वय करते हुए नियमानुसार उचित कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष बेमेतरा पूरन दास, जिला अस्पताल सलाहकार डॉ. स्वाति यदु, जिला लेखापाल ओम प्रकाश कश्यप, डॉ. अभिषेक यादव, बीपीएम यशवंत चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद साहू, सीएचओ जितेंद्र लहरे, श्वेता नेताम, सोनम मांडले, केशर साहू, किशन चेलक, गुलाब साहू, धनेश्वर, जेएसए देवेंद्र कुमार धृतलहरे, रवेश कुमार साहू, दीपक वर्मा, विनोद कुमार सोनी, इब्राहिम मोहम्मद, संतोष कुमार, विजय कुमार सहित एनएचएम संघ के पदाधिकारी एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…