• September 20, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली गलौज लिखने वाले पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस व पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस ने सिटी कोतवाली टी आई को कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली गलौज लिखने वाले पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस व पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस ने सिटी कोतवाली टी आई को कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली गलौज लिखने वाले पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस व पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस ने सिटी कोतवाली टी आई को कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के विशेष उपस्थिति में आज मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद एवं पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार के नेतृत्व में दोनों ब्लॉक के पदाधिकारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के खिलाफ भाजपा से जुड़े पखांजूर के नीतिश मंडल के द्वारा सोशल मीडिया में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली गलौज लिखे जाने पर दुर्ग थाना पहुंचकर कांग्रेस के पदाधिकारी ने टी आई को ज्ञापन एवं सोशल मीडिया की प्रति सौंप कर नीतिश मंडल के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की एवं कहा की किसी भी राजनीतिक व्यक्ति के प्रति आज असहमति व्यक्त करना लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन आपत्तिजनक भाषा गाली गलौज व्यक्तिगत टिप्पणी का सहारा लेना उचित नहीं है ऐसे मामलों में कानून के अनुरूप कार्रवाई होनी चाहिए।
कांग्रेस जनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सोशल मीडिया में की गई उक्त टिप्पणी की जांच FIR दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई की जावे नहीं तो कांग्रेसजन चुप नहीं बैठने वाले।
खाना पहुंच कर कार्यवाही की मांग करने वालों में संजय बत्रा,पार्षद विजेंद्र पटेल,दुष्यंत देवांगन,हेमंत तिवारी,राहुल शर्मा,अशोक मेहरा,प्रीतम देशमुख,सुमित घोष,नीता कश्यप,देव सिन्हा,बृजेन्द्र भारद्वाज,मनीष सोनवानी,जगमोहन ढीमर,ईश्वर साहू,भूपेंद्र सेन,चंद्रशेखर पारख, हितेश सेन,पिंटू यादव,मनोज सिन्हा,अनिश शिशिरकांत कसार, चैतन्य बंछोर, हिरदेश ठाकुर,कुणाल देवांगन,पुष्पा शर्मा,प्रीयांशु शर्मा सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।


Related News

अशासकीय कॉलेजों के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों की पेंशन बंद करना विष्णु देव साय सरकार का दमनकारी और जनविरोधी फैसला

अशासकीय कॉलेजों के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों की पेंशन बंद करना विष्णु देव साय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भिलाई। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकार ने प्रेस विज्ञप्ति…
सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का विरोध

सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पाटन विधायक भूपेश…
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने क्षेत्र के विभिन्न गणेश पंडालों में गणपति बप्पा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने क्षेत्र के विभिन्न गणेश पंडालों में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने आज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गणेश…