• September 21, 2026

कृषि विज्ञान केंद्र में भगवान बलराम जयंती सह किसान दिवस पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय संगोष्ठी संपन्न

कृषि विज्ञान केंद्र में भगवान बलराम जयंती सह किसान दिवस पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय संगोष्ठी संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा के सभागार में भगवान बलराम जयंती सह किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बलराम की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ए.के. सिंह, अधिष्ठाता, रेवेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय, विशिष्ट अतिथि श्री विरेन्द्र सिंह राठी, प्रकोष्ठ संयोजक किसान मोर्चा एवं डॉ. श्यामलाल साहू, सहायक संचालक कृषि रहे।

वरिष्ठ वैज्ञानिक तोषण कुमार ठाकुर ने किसानों को फसल चक्र अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि अनाज के बाद दलहन-तिलहन, कम गहराई की जड़ वाली फसल के बाद अधिक गहराई वाली फसल लेने से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है और कीट-रोग का प्रकोप कम होता है। उन्होंने स्वस्थ मृदा और स्वस्थ जीवन के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि डॉ. ए.के. सिंह ने कहा कि फसल विविधीकरण के लिए अरहर, सोयाबीन, उड़द, मूंग, चना, सरसों, अलसी जैसी फसलों को अनिवार्य रूप से शामिल करना होगा। श्री विरेन्द्र राठी ने शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी।

सहायक संचालक डॉ. श्यामलाल साहू ने अपील की कि आगामी रबी में ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर अधिक से अधिक क्षेत्र में दलहन-तिलहन की खेती करें। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदी की जानकारी भी दी।

तकनीकी सत्र में डॉ. जितेन्द्र जोशी ने जीरो सीड ड्रिल तकनीक, कीट वैज्ञानिक डोमन सिंह टेकाम ने धान में कीट-रोग प्रबंधन, तथा प्रक्षेत्र प्रबंधक चंद्रशेखर खरे ने किसान सारथी ऐप की जानकारी दी।

कार्यक्रम में 60 से अधिक प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…