• September 21, 2026

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

रायपुर। बीएसपी में स्क्रैप चोरी के मामले में पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा करने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने पिछले दिनों जिस रायपुर पॉवर स्टील रसमड़ा के संचालक विनोद गर्ग को गिरफ्तार है, उसने पुलिस के सामने तीन दिन की रिमांड के दौरान कई बड़े राज उगले हैं। खबर है कि उसने पुलिस को बताया है कि भिलाई के एक बड़ा ट्रांसपोर्टर जो पिछले कुछ समय से समाजसेवी बनने का प्रयास कर रहा है, अपनी छवि सुधारने में लगा हुआ है, उसने से बीएसपी का लोहा उपलब्ध कराया। उसके वाहनों में ही चोरी का लोहा विनोद गर्ग की फैक्ट्री तक पहुंचा। इतना ही नहीं इसकी जानकारी समाजसेवी को भी लग चुकी है। इसके बाद समाजसेवी ने हाईकोर्ट बिलासपुर का रुख यया है, उसने हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क किया है, जिसमें अग्रिम जमानत को लेकर चर्चा की गई है। इधर इस खबर के बाद से कोहका में हर दिन दोपहर 1 बजे के बाद से लगने वाला जनता दरबार भी पिछले 4 दिनों से बंद है। लगातार कानूनी सलाह ली जा रही है। बात दें कि इस मामले को वैशालीनगर के विधायक रिकेश सेन ने प्रमुखता से उठाया था, वे लगातार इस मामले को लेकर शासन-प्रशासन को जानकारी भी दे रही हैं। उनके द्वारा कथित रूप से यहां तक कहा जाता रहा है कि वे किसी भी लोहा चोर को नहीं बक्शेंगे। अब चर्चा है कि विधायक जी यहां तक कह रहे हैं कि समाजसेवी को पार्षद बनने के लायक भी नहीं छोड़ेंगे। इस प्रकार इस मामले में राजनीतिक प्रतिस्पर्धा भी बढ़ते जा रही है। दोनों पक्षों में पर्दे के पीछे कई ऐसे बड़े नेता और अधिकारी हैं जो दोनों पक्षों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सपोर्ट भी कर रहे हैं, अब देखना यह है कि और कितने खुलासे होते हैं। अब तक इस मामले में 21 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

इस मामले में विधायक रिकेश सेन ने कहा कि प्लांट में पिछले 40 साल में करीब 10 हजार करोड़ रुपए का लोहा चोरी हुआ है। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की है। आरोप है कि इस मामले में कई बड़े जनप्रतिनिधि और बीएसपी-सीआईएसएफ के कुछ अधिकारी भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। मामले में रसमड़ा फैक्ट्री के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार गर्ग और डायरेक्टर संदीप कुमार सिंह की गिरफ्तारी हुई थी। अब तक इस मामले में 21 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। जिनमें 3 जमानत पर बाहर हैं। 5 को अग्रिम जमानत मिल गई है। विधायक रिकेश सेन ने 29 अगस्त को छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम को खुला पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने 12 बिंदुओं के जरिए पूरे मामले की जानकारी दी थी। पत्र में एक ट्रांसपोर्टर का भी जिक्र किया था। जो अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
अब तक घटनाक्रम के बारे में भी जानिए
इस मामले की शुरुआत बीएसपी से चोरी किए गए करीब 250 टन लौह स्क्रैप की बरामदगी से हुई थी। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को चोरी करने के तरीके के बारे में भी जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार, बीएसपी से निकलने वाले फ्लू डस्ट के वाहनों में चोरी का लोहा छिपाकर ले जाया जाता था। इसके लिए केन, मैग्नेटिक क्रेन और दूसरे संसाधनों का इस्तेमाल किया जाता था। 28 मई 2026 से पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की। इसके बाद जांच आगे बढ़ने के साथ मामले की कड़ियां जुड़ती गईं और आरोपियों की संख्या भी बढ़ती गई। आरोप है कि फ्लू डस्ट ले जाने वाले वाहनों में चोरी का स्क्रैप लोड किया जाता था। इसके अलावा मैग्नेटिक क्रेन से BSP का लोहा फ्लू डस्ट वाले वाहनों में लोड किए जाने की बात भी जांच में सामने आई।16 जून को संजय सिंह और पिंटू उर्फ उपेंद्र ओझा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने संजय सिंह को इस मामले का कथित मास्टरमाइंड बताया है। इसके बाद पुलिस ने यह पता लगाने पर जांच शुरू की कि चोरी किया गया लोहा कहां-कहां भेजा जा रहा था और इसे कौन खरीद रहा था। इसी दौरान विधायक रिकेश सेन ने रसमड़ा की फैक्ट्री को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद पुलिस ने रसमड़ा की फैक्ट्री की भूमिका की भी जांच की। पुलिस के मुताबिक, जांच में पर्याप्त सबूत मिलने के बाद 18 सितंबर को रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार गर्ग और डायरेक्टर संदीप कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया था।


Related News

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…
किसान होलूराम की जिंदगी में आया बदलाव: सरसों का मिला उचित दाम, चेहरे पर लौटी मुस्कान

किसान होलूराम की जिंदगी में आया बदलाव: सरसों का मिला उचित दाम,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत किसानों की आय दोगुनी करने और उन्हें…
कृषि विज्ञान केंद्र में भगवान बलराम जयंती सह किसान दिवस पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय संगोष्ठी संपन्न

कृषि विज्ञान केंद्र में भगवान बलराम जयंती सह किसान दिवस पर दलहन-तिलहन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा के सभागार में भगवान बलराम जयंती सह…