• September 21, 2026

अल्पसंख्यक वर्ग को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सेतु की तरह कार्य करें कार्यकर्ता – मनोज जैन

अल्पसंख्यक वर्ग को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सेतु की तरह कार्य करें कार्यकर्ता – मनोज जैन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री मनोज जैन के प्रथम दुर्ग आगमन पर जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात जिला भाजपा कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा की परिचयात्मक एवं कामकाजी बैठक आयोजित की गई।

बैठक प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी श्री मनोज जैन के मुख्य आतिथ्य, भाजपा दुर्ग जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर की विशेष उपस्थिति तथा अल्पसंख्यक मोर्चा दुर्ग जिलाध्यक्ष श्री अरविंदर खुराना के नेतृत्व में संपन्न हुई।

बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा श्री साजन जोसेफ, संभाग प्रभारी श्री यूनुस कुरैशी, सह संभाग प्रभारी श्री सैयद मकबूल अली, आयोजित बैठक में जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, जिला प्रभारी श्री गुलाम गौस, सह जिला प्रभारी श्री काफीलुद्दीन, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रजिया खान, प्रदेश मंत्री श्री शेख निजाम, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी श्री अमीक खान, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी श्री रियाजुद्दीन (राजू) कुरैशी, रायपुर संभाग प्रभारी श्री अमजद अली, जिला प्रवक्ता श्री रजा खोखर, एल्डरमैन कांतिलाल जैन सहित मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, अल्पसंख्यक समाज के बीच संगठन की सक्रिय भूमिका तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं ने अल्पसंख्यक मोर्चा की भूमिका को लेकर अपने विचार साझा किए।

अल्पसंख्यक समाज और सरकार के बीच सेतु बनें कार्यकर्ता – मनोज जैन

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री मनोज जैन ने कहा कि भाजपा की सरकारें समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। अल्पसंख्यक वर्ग के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सेतु की तरह कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में अल्पसंख्यक समाज के लोगों से निरंतर संपर्क एवं संवाद स्थापित करें तथा उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। संगठन की मजबूती के साथ जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाए।

जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी – सुरेंद्र कौशिक

भाजपा दुर्ग जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भाजपा का संगठन केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा और उनके हितों के लिए कार्य करने वाला संगठन है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता समाज के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें, शासन की योजनाओं की जानकारी दें और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास करें। संगठन और समाज के बीच निरंतर संवाद से ही सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

संगठन को मजबूत करते हुए समाज के हित में सक्रियता से कार्य करेंगे – अरविंदर खुराना

अल्पसंख्यक मोर्चा दुर्ग जिलाध्यक्ष श्री अरविंदर खुराना ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि दुर्ग जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के लोगों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बूथ एवं मंडल स्तर तक संपर्क बढ़ाते हुए समाज के लोगों की समस्याओं को समझेंगे और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ने का प्रयास करेंगे। उन्होंने प्रदेश प्रभारी श्री मनोज जैन के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आयोजित बैठक का संचालन जिला महामंत्री मोहम्मद जमील खान ने किया और आभार मोर्चा के जिला महामंत्री सिंगरा सिंह सोढ़ी ने किया ‌ आयोजित बैठक बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला एवं मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…