• September 22, 2026

सेवा संकल्प अभियान को लेकर मंत्री दयाल दास बघेल ने ली समीक्षा बैठक, सभी विभागों को सफल आयोजन के दिए निर्देश

सेवा संकल्प अभियान को लेकर मंत्री दयाल दास बघेल ने ली समीक्षा बैठक, सभी विभागों को सफल आयोजन के दिए निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने आज कलेक्ट्रेट में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर नोडल अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली।

बैठक में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, जिला पंचायत सीईओ सुश्री प्रेमलता पद्माकर सहित सभी विभागों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री श्री बघेल ने अभियान के तहत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा, तिथि एवं स्थान तय करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।

*अभियान के प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं -*

*- 23 सितंबर -* नगर पंचायत बेमेतरा में वृहद स्वच्छता अभियान।
*- 25 सितंबर -* ग्राम पंचायत मऊ में स्वच्छता कार्यक्रम।
*- 26 सितंबर -* नवागढ़ में महिला सम्मान एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में महिला खेलकूद कार्यक्रम।
*- 27 से 30 सितंबर तक -* प्रत्येक विकासखंड में खाद्य विभाग द्वारा विशेष शिविर। शिविर में राशन कार्ड से वंचित हितग्राहियों के नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, ई-केवाईसी एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी व लाभ प्रदान किया जाएगा।
*- 2 अक्टूबर -* संबलपुर में पौधारोपण कार्यक्रम।
*- 7 अक्टूबर -* नवागढ़ में सेवा ज्योति यात्रा एवं रंगोली प्रतियोगिता।
*- 9 अक्टूबर -* नवागढ़ एवं साजा में रक्तदान शिविर का आयोजन।

मंत्री श्री बघेल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम है, इसलिए सभी कार्यक्रमों को जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाए।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…