• September 22, 2026

कुशल और सक्षम युवा शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

कुशल और सक्षम युवा शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) द्वारा बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्कील ट्रेनिंग प्रोग्राम
का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुभवों, सीख और भविष्य की योजनाओं के संबंध में चर्चा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि युवाओं के कौशल, ज्ञान और व्यावसायिक क्षमता को निखारने की दिशा में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल है। वर्तमान समय में कार्यक्षेत्र तेजी से बदल रहा है और नई तकनीकों के साथ नई संभावनाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में युवाओं के लिए जरूरी है कि वे अपने शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल और प्रोफेशनल दक्षताओं को भी लगातार विकसित करें।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि एडवांस स्कील ट्रेनिंग प्रोग्राम जैसे प्रशिक्षण युवाओं को अपने ज्ञान को व्यवहारिक रूप से उपयोग करने, कार्यक्षेत्र की आवश्यकताओं को समझने और अपनी क्षमताओं को और बेहतर बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने करियर की नई संभावनाओं को लेकर अधिक सजग एवं सक्षम बनते हैं।
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने विकसित भारत के निर्माण का संकल्प देश के सामने रखा है। इस संकल्प को साकार करने में देश की युवा शक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सीखने की प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होती। युवाओं को अपने क्षेत्र में लगातार नई जानकारी प्राप्त करते हुए समय के साथ स्वयं को अपडेट रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए ज्ञान के साथ अनुशासन, मेहनत, सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने की इच्छाशक्ति आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान को अपने व्यावसायिक जीवन में उपयोग करें और अपनी सफलता के साथ समाज एवं राष्ट्र के विकास में भी योगदान दें।
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी युवाओं के कौशल विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। शिक्षा और कौशल विकास के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सकता है।
समापन समारोह में शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने 11 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। उन्होंने आईसीएमएआई और बीआईटी, दुर्ग द्वारा युवाओं के कौशल विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे उपयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर आईसीएमएआई के चेयरमेन श्री महेन्द्र भोसले, सीएमए श्रीमति मनीषा अग्रवाल, डॉ दलजीत सिंह वाधवा, सीएमए श्री हर्षद देशपांडेय, सीएमए श्री अरिंदम गोस्वामी, बीआईटी कॉलेज के प्राचार्य श्री अनूप मिश्रा, शिक्षाविद श्री आशुतोष चावरे, दुर्ग जेडी श्री केव्ही राव, जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री शिवेंद्र परिहार उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…
सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान कर दिया मानवता और समाजसेवा का प्रेरणादायक संदेश

सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री धीरज…