• September 23, 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संवेदनशील पहल : बेसहारा बुजुर्ग को मिला वृद्धाश्रम में सहारा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संवेदनशील पहल : बेसहारा बुजुर्ग को मिला वृद्धाश्रम में सहारा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। संवेदनशीलता और न्याय सुलभता का अनुकरणीय उदाहरण पेश करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा ने एक निराश्रित वरिष्ठ नागरिक को त्वरित विधिक सहायता प्रदान कर सुरक्षित आश्रय दिलाया।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं माननीय श्रीमती सरोज नंद दास, प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के मार्गदर्शन में तथा सचिव श्रीमती स्वर्णलता ओम यादव के दिशानिर्देश पर चलाए जा रहे करुणा अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार थाना में पदस्थ अधिकार मित्र पवन कुमार साहू को एक वरिष्ठ व्यक्ति मिले, जिन्होंने बातचीत में बताया कि उनके ही परिवार के सदस्यों ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया है। उनके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं था। अधिकार मित्र ने तत्काल इसकी सूचना सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को दी।

सूचना मिलते ही प्राधिकरण ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बुजुर्ग के भोजन व संरक्षण की व्यवस्था करते हुए अधिकार मित्र के माध्यम से उन्हें सुरक्षित रूप से वृद्धाश्रम कंतेली, बेमेतरा पहुंचाया।

बाद में सचिव श्रीमती स्वर्णलता ओम यादव स्वयं वृद्धाश्रम पहुंची और बुजुर्ग से उनके स्वास्थ्य एवं घर वापसी की इच्छा के संबंध में मुलाकात की। वरिष्ठ व्यक्ति ने अपना शेष जीवन वृद्धाश्रम में ही व्यतीत करने की इच्छा जताई, साथ ही अपने पुत्र-पुत्रियों से भरण-पोषण की मांग रखी। जिस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उन्हें उचित विधिक सहायता प्रदान की जा रही है।

यह पहल दर्शाती है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण केवल कानूनी सहायता तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंद, असहाय एवं वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सुरक्षा के लिए भी तत्पर है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…
सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान कर दिया मानवता और समाजसेवा का प्रेरणादायक संदेश

सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री धीरज…