• September 23, 2026

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा – सेवा संकल्प अभियान को जनसेवा के लिए समर्पित करें

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा – सेवा संकल्प अभियान को जनसेवा के लिए समर्पित करें

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के तहत निर्धारित प्रत्येक कार्यक्रम को गंभीरता से लें और जिला एवं ब्लॉक स्तर के सभी कार्यक्रमों को जनसेवा के लिए समर्पित भाव से क्रियान्वित करें।

कलेक्टर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता तक सीधे पहुंचकर सेवा भाव के साथ कार्य करने का संकल्प है। इसके उद्देश्य को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

कलेक्टर ने अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों – स्वच्छता कार्यक्रम, आंगन का उत्सव, मेरे सपनों का भारत, वृक्षारोपण, सेवा ज्योति कलश यात्रा, सेवा के रंग, राष्ट्र के संग, रक्तदान शिविर सहित सभी गतिविधियों को उद्देश्यपूर्ण एवं सफल बनाने के निर्देश दिए।

*बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश -*

*स्वच्छता कार्यक्रम -* कलेक्टर ने कहा कि 23 सितंबर को बेमेतरा नगर पंचायत एवं 25 सितंबर को ग्राम पंचायत मऊ में होने वाले स्वच्छता अभियान में सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी हो। जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता दीदियों, स्कूली बच्चों एवं आम नागरिकों को जोड़कर इसे जन आंदोलन बनाया जाए।

*आंगन का उत्सव -* 26 सितंबर को नवागढ़ में आयोजित महिला सम्मान एवं महिला खेलकूद कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, स्व सहायता समूह की महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

*मेरे सपनों का भारत -* इस कार्यक्रम के तहत युवाओं में राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के सपने को लेकर निबंध, चित्रकला एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

*वृक्षारोपण एवं सेवा ज्योति कलश यात्रा -* 2 अक्टूबर को संबलपुर में पौधारोपण तथा 7 अक्टूबर को नवागढ़ में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं रंगोली कार्यक्रम “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” थीम पर भव्य रूप से आयोजित करने कहा।

*रक्तदान शिविर -* 9 अक्टूबर को नवागढ़ एवं साजा में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं को प्रेरित कर अधिक से अधिक रक्तदान कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने खाद्य विभाग द्वारा 27 से 30 सितंबर तक आयोजित शिविरों में राशन कार्ड से वंचित परिवारों का शत-प्रतिशत कार्ड बनाने, ई-केवाईसी एवं पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने कार्यक्रम स्थल का पूर्व भ्रमण कर लें, सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करें और कार्यक्रमों की फोटोग्राफी, रिपोर्टिंग एवं जनसंपर्क के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित करें। बैठक सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…
सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान कर दिया मानवता और समाजसेवा का प्रेरणादायक संदेश

सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री धीरज…