• September 23, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान, शतरूपा शीतला मंदिर सहित सभी मंडलों में हुआ आयोजन

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान, शतरूपा शीतला मंदिर सहित सभी मंडलों में हुआ आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

 

दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से विभिन्न सेवा एवं जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को दुर्ग जिला भाजपा संगठन के अंतर्गत आने वाले सेवा मेरा योगदान के तहत सभी मंडलों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम दुर्ग के सिविल लाइन स्थित शतरूपा शीतला मंदिर परिसर में आयोजित किया गया, जहां भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती माया बेलचंदन, जिला उपाध्यक्ष श्री शिवेंद्र परिहार, श्री राजीव पांडेय, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन, मंत्री श्री शैलेंद्र शैंडे श्रीमती गायत्री वर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि मानव जीवन को जनसेवा में लगाना ही जीवन का सबसे सार्थक उद्देश्य होना चाहिए। सेवा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहयोग की भावना पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित रहने वाला विषय नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी बननी चाहिए। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। मंदिर, सार्वजनिक स्थल, बाजार और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल स्तर तक स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही श्रमदान के माध्यम से जनभागीदारी का संदेश दिया जा रहा है।

श्री कौशिक ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि सेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आम नागरिकों से भी स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

स्वच्छता अभियान के पश्चात शाम के समय प्लास्टिक मुक्त दुर्ग के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से दुर्ग के इंदिरा मार्केट में आम नागरिकों एवं दुकानदारों को जुट एवं कपड़े से बने थैलों का वितरण किया गया। इस दौरान लोगों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के प्रति जागरूक करते हुए कपड़े के थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

भाजपा द्वारा आयोजित इन सेवा गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी का संदेश देते हुए सेवा संकल्प अभियान को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

आयोजित सफाई अभियान कार्यक्रम में कार्यलाय मंत्री आसिफ अली, सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, अविनाश राजपूत, संवाद प्रमुख राजेश सिंह राजपूत,कार्यालय सह प्रभारी जयश्री राजपूत, प्रीति राजपूत,मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, महेंद्र लोढा, कौशल साहू, मंडल भाजपा महामंत्री वीरेंद्र तन्ना, महेश देवांगन, मुकेश बेल चंदन,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह, महामंत्री अनिकेत यादव, डां भारती साहू, देवनारायण चंद्राकर नरेंद्र बंजारे ज्ञानेश्वर ताम्रकार, संजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा छात्राओं से संवाद

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा छात्राओं से संवाद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा छात्राओं से संवाद किया। NALSA SHIKSHA SCHEME 2026…
महमरा में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

महमरा में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का दुर्ग ग्रामीण विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग ग्रामीण। ग्राम महमरा में यंग स्टार कबड्डी ग्रुप के तत्वावधान में…
विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली vip नगर, इस्पात नगर,समिति के गणेश पंडाल में की पूजा-अर्चना, कर लिया आशीर्वाद

विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली vip नगर, इस्पात नगर,समिति के गणेश पंडाल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली vip नगर, इस्पात नगर,समिति के गणेश पंडाल में की…