• September 23, 2026

डायल 112 टीम की तत्परता से भटकी बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया

डायल 112 टीम की तत्परता से भटकी बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

 

बेमेतरा। थाना दाढ़ी क्षेत्रांतर्गत डायल 112 टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रास्ता भटक गई एक बुजुर्ग महिला को उसके परिजनों से सुरक्षित मिलाया।

*दिनांक 22.09.2026 की रात्रि करीब 11:32 बजे डायल 112 सेवा को सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 05, दाढ़ी स्थित शिव मंदिर के पास लगभग 65 से 70 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला बैठी हुई हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 में तैनात आरक्षक भोला राम साहू एवं चालक अजय बर्मन तत्काल मौके पर पहुंचे।

*मौके पर पहुंचने पर* टीम ने बुजुर्ग महिला से पूछताछ कर उनका नाम-पता जानने का प्रयास किया, लेकिन वह अपना नाम-पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही थीं। बार-बार पूछताछ करने पर उन्होंने ग्राम लालपुर, थाना नवागढ़ क्षेत्र का होना बताया। महिला की तबीयत ठीक नहीं लगने तथा उनकी स्थिति को देखते हुए डायल 112 टीम द्वारा ग्राम लालपुर के कोटवार के माध्यम से उनके परिजनों से संपर्क किया गया।

*परिजनों ने बताया कि* महिला दिनांक 21.09.2026 को रिश्तेदार के यहां ग्राम ओड़िया जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन ओड़िया नहीं पहुंचीं। इसके बाद परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की जा रही थी। परिजनों ने यह भी बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह रास्ता भटक गई थीं।

*डायल 112 टीम द्वारा* आवश्यक कार्रवाई करते हुए रात्रि करीब 12:30 बजे ही बुजुर्ग महिला को उनके भाई के सुपुर्द कर दिया गया। महिला के सकुशल परिजनों से मिलने पर परिवारजनों ने डायल 112 टीम की तत्परता एवं संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

*घटना की जानकारी मिलने पर* पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने आरक्षक भोला राम साहू एवं चालक अजय बर्मन तथा पूरी डायल-112 टीम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवता और जनसेवा का दायित्व भी निभाती है। उन्होंने सभी डायल-112 टीमों को ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।

*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक* डॉ. हरीश यादव एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके सहित जिले के थाना एवं चौकी प्रभारियों ने भी डायल-112 टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दीं।

*बेमेतरा पुलिस ने* नागरिकों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना, अपराध, घरेलू हिंसा, आगजनी अथवा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 नंबर पर कॉल करें। पुलिस आम जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए चौबीसों घंटे तत्पर है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के लिए 6.48 करोड़ मंजूर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का आदेश जारी

बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के लिए 6.48 करोड़ मंजूर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिला मुख्यालय बेमेतरा में जिला स्तरीय…
पद्मनाभपुर में पंडाल के समीप ही होगा भव्य गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन, पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से समिति के फैसले को मिल रही है सराहना

पद्मनाभपुर में पंडाल के समीप ही होगा भव्य गणेश जी की प्रतिमा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम में श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति द्वारा…
लकवा पॉइंट पर गंदगी से मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग परेशान, शराब की खाली बोतलें, डिस्पोजल गिलास और खाने-पीने का कचरा बना परेशानी का कारण

लकवा पॉइंट पर गंदगी से मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग परेशान, शराब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । सिविल लाइन स्थित दादा-दादी, नानी-नाना पार्क के सामने मुस्कान सियान सदन…