- September 24, 2026
सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम तहत विधायक ललित चंद्राकर ने कृष्णा कुंज रिसाली में 76 पौधा का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम तहत रिसाली भाजपा मंडल द्वारा कृष्णा कुंज रिसाली सैक्टर वार्ड 09 में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए और कृष्णा कुंज परिसर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ 76 पौधा का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर दुर्ग निगम महापौर श्रीमती अल्का बाघमार जी, रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू जी, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती माया बेलचंदन जी, जिला मंत्री श्री शैलेन्द्र सेंडे जी, सांसद प्रतिनिधि श्री दीपक पप्पू चंद्राकर जी, महामंत्री श्री पुनाराम कलिहारी जी, श्री दशरथ साहू जी, नेता प्रतिपक्ष श्री शैलेन्द्र साहू जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीखा तिवारी जी, श्रीमती शकुंतला दास जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री मनोज साहू जी, श्री रुपेश जी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री विक्की सोनी जी, श्री अरुण सिंह जी, समाजसेवी श्री सोनू राम सिंग जी, श्री पूरेन्द्र साहू जी, श्री अजीत चौधरी जी सहित मंडल के देवतुल्य कार्यकर्ता गण एवं निगम के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ता समाजहित के विभिन्न कार्यों में सहभागी बन रहे हैं। वृक्षारोपण और स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला सामाजिक दायित्व है। हमें अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में दुर्ग महापौर अल्का बाधमार ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना को पहुंचाना है। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जैसे कार्य सीधे तौर पर समाज और आने वाली पीढ़ियों के हित से जुड़े हैं। सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को ऐसे जनहितकारी अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान परिसर की साफ-सफाई की गई तथा पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।




