• September 24, 2026

थम नहीं रहा महादेव सट्टा, क्या कर रही पुलिस और क्या कर रही सरकार, सौरभ चंद्राकर का करीबी अभिषेक हैदराबाद से गिरफ्तार, रायपुर लेकर आई पुलिस

थम नहीं रहा महादेव सट्टा, क्या कर रही पुलिस और क्या कर रही सरकार, सौरभ चंद्राकर का करीबी अभिषेक हैदराबाद से गिरफ्तार, रायपुर लेकर आई पुलिस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

महादेव सट्टा केस में CBI ने कार्रवाई करते हुए वांटेड आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। वह दुबई से भारत लौटा था। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचते ही CBI ने उसे अरेस्ट कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद अभिषेक को हैदराबाद की स्थानीय अदालत में पेश किया गया। CBI को कोर्ट से उसकी 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली। इसके बाद आरोपी को रायपुर लाकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। बता दें कि सट्टा का यह कारोबार लंबे समय से फलफूल रहा है। पुलिस और छत्तीसगढ़ की सरकार इस पर अंकुश लगाने में फेल रही है। इधर जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक महादेव बुक के जरिए ऑनलाइन सट्टा और जुआ चलाने, पैनल के बीच तालमेल और सट्टे से जुटाई गई रकम के कलेक्शन में सक्रिय था। CBI का दावा है कि सट्टे से कमाए गए पैसों से अभिषेक ने दुबई में अचल संपत्तियां भी खरीदी थीं। गिरफ्तारी के बाद तलाशी में उसके कब्जे से कुछ महत्वपूर्ण सामग्री भी जब्त की गई है।

 

सौरभ चंद्राकर के साथ काम करने का दावा

CBI के अनुसार, अभिषेक कुमार की भूमिका महादेव बेटिंग ऐप के संचालन में सामने आई हैं। जांच में जब्त सामग्री से उसके सक्रिय रूप से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। एजेंसी का कहना है कि वह महादेव ऐप के मुख्य आरोपियों सौरभ चंद्राकर और शुभम सोनी के साथ मिलकर काम करता था।

रायपुर में 2 दिन की पुलिस रिमांड

गिरफ्तारी के बाद अभिषेक को हैदराबाद की स्थानीय अदालत में पेश किया गया। कोर्ट से CBI को उसकी 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली। इसके बाद आरोपी को रायपुर लाकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

13 FIR की जांच CBI के पास

महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मामलों में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग थानों में दर्ज 13 FIR राज्य सरकार ने CBI को ट्रांसफर की थीं। CBI ने इन सभी मामलों की जांच अपने हाथ में ली है।

CBI के मुताबिक अब तक मामले में 100 आरोपियों के खिलाफ 8 चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं। इनमें महादेव बेटिंग ऐप के मुख्य प्रमोटर, पैनल ऑपरेटर, हवाला ऑपरेटर और छत्तीसगढ़ सरकार के लोक सेवक शामिल हैं।

7 रेड कॉर्नर नोटिस, 2 प्रत्यर्पण प्रस्ताव भेजे

CBI फरार मुख्य प्रमोटरों को भारत वापस लाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए अब तक 7 रेड कॉर्नर नोटिस और 2 प्रत्यर्पण प्रस्ताव भेजे गए हैं। वहीं, 2 आरोपियों के खिलाफ प्रत्यर्पण की कार्रवाई चल रही है।

CBI ने कहा है कि अवैध ऑनलाइन सट्टा कारोबार में शामिल सभी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के साथ अपराध से अर्जित रकम का पता लगाने की कार्रवाई जारी रहेगी।


Related News

अनंत चतुर्दशी, पर्युषण पर्व एवं गांधी जयंती पर बंद रहेंगी मांस बिक्री की दुकानें

अनंत चतुर्दशी, पर्युषण पर्व एवं गांधी जयंती पर बंद रहेंगी मांस बिक्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। नगर पालिक निगम, दुर्ग सीमा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित…
जहाँ विवाद रुकता है, वहीं से संवाद शुरू होता है, मीडिएशन 3.0 को नई गति देने के लिए दुर्ग में मीडिएटर अधिवक्ताओं की विशेष बैठक

जहाँ विवाद रुकता है, वहीं से संवाद शुरू होता है, मीडिएशन 3.0…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   हर विवाद का अंत अदालत के आदेश से ही हो, यह जरूरी नहीं।…
सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम तहत विधायक ललित चंद्राकर ने कृष्णा कुंज रिसाली में 76 पौधा का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम तहत विधायक ललित चंद्राकर ने कृष्णा कुंज रिसाली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर…