• September 26, 2026

सेवा की कहानी : पीएम आवास योजना से बदली छेदी साहू की जिंदगी, कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक का सफर

सेवा की कहानी : पीएम आवास योजना से बदली छेदी साहू की जिंदगी, कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक का सफर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सामाजिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में चल रहे _सेवा संकल्प अभियान_ के तहत _सेवा की कहानी_ में आज एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो बताती है कि सेवा ही सुशासन है और सेवा से ही अंत्योदय संभव है। यह कहानी है ग्राम पंचायत उमरिया के छेदी साहू की, जिनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने जीवन बदलने वाला सहारा बनकर काम किया।

*कच्ची छत के नीचे बीते संघर्ष के साल*

ग्राम पंचायत उमरिया, विकासखंड बेमेतरा निवासी छेदी साहू पिता अघनू साहू लंबे समय से अपने परिवार के साथ एक कच्चे और जर्जर मकान में जीवन-यापन कर रहे थे। मिट्टी की दीवारें, टपकता छप्पर और हर बारिश में टूटती उम्मीदें। बरसात में रात-रात भर जागना, बच्चों की सुरक्षा की चिंता और पक्की छत का अधूरा सपना। मजदूरी कर परिवार चलाने वाले छेदी के लिए अपने बलबूते पर पक्का घर बनाना असंभव था।

*सेवा संकल्प ने दिया पक्की छत का संबल*

इसी दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की जानकारी मिली। सेवा संकल्प की भावना से पंचायत ने उनका आवेदन कराया और स्वीकृति मिल गई। योजनांतर्गत हितग्राही को कुल 1,20,000 रुपये की सहायता दी जाती है। छेदी साहू को प्रथम किश्त 40,000 रुपये 1 नवंबर 2025 को प्राप्त हुई, साथ ही मनरेगा अभिसरण से 90 दिवस की मजदूरी भी मिली।

*अब बदली है तस्वीर, लौटी है मुस्कान*

आज छेदी साहू का पक्का मकान बनकर तैयार है। मजबूत दीवारें, पक्की छत और सुरक्षित घर। अब बारिश में पानी नहीं टपकता, आंधी-तूफान का डर नहीं। बच्चों को पढ़ने के लिए अच्छा माहौल मिला है और परिवार सम्मान के साथ जीवन जी रहा है। यह केवल एक मकान नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और स्थायित्व की नई नींव है।

*हितग्राही ने जताया प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार*

छेदी साहू ने भावुक होकर कहा – “पहले कच्चे मकान में बहुत तकलीफ थी। प्रधानमंत्री आवास योजना से मेरा बरसों पुराना सपना पूरा हुआ। आज मेरा परिवार सुरक्षित और खुशहाल है। इस सेवा के लिए मैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

*सेवा ही संकल्प, अंत्योदय ही लक्ष्य*

छेदी साहू की यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और छत्तीसगढ़ सरकार उसे धरातल पर साकार कर रही है। यही तो है सेवा संकल्प अभियान की असली भावना।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलभराव स्थिति का महापौर एवं कमिश्नर ने लिया जायजा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में…
सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु…
सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा…