• September 26, 2026

सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन

सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सिकोला भाटा स्थित आंगन बाड़ी भवन में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से देशसेवा के 25 साल के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित हुआ। कार्यक्रम में दुर्ग महापौर अलका बाघमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती माताओं की पारंपरिक रूप से गोदभराई कर उन्हें पौष्टिक आहार एवं आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। वहीं नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराते हुए उन्हें मुंह मीठा कराया गया।

इस अवसर पर माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई गई।
उत्कृष्ट सेवा देने वाली दीदियों का सम्मान

कार्यक्रम में क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं दीदियों का महापौर अलका बाघमार ने पार्षद ललिता ठाकुर,पूर्व महापौर एवं भाजपा नेत्री चंद्रिका चन्द्राकर,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल,रत्नेश चन्द्राकर,महिला बाल विकास अधिकारी अनिता सिंह की मौजूदगी में सम्मान किया गया।

महापौर अलका बाघमार ने महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने कहा कि आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम हमारी संस्कृति, मातृशक्ति के सम्मान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प का संगम है।

उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्य को नारी शक्ति के सम्मान से जोड़ते हुए कहा कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र माता-बहनों और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से भी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुंचाने का आह्वान किया।


Related News

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलभराव स्थिति का महापौर एवं कमिश्नर ने लिया जायजा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में…
सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु…
सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा…