• September 27, 2026

लगातार 30 घंटे से अधिक बारिश से दुर्ग ग्रामीण के 20 गांवों में बाढ़ के हालात, विधायक ललित चंद्राकर ने अधिकारियों से फोन पर ली जानकारी

लगातार 30 घंटे से अधिक बारिश से दुर्ग ग्रामीण के 20 गांवों में बाढ़ के हालात, विधायक ललित चंद्राकर ने अधिकारियों से फोन पर ली जानकारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। पिछले 30 घंटे से अधिक समय से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण दुर्ग, बालोद और राजनांदगांव जिले की सभी नदियां और नाले उफान पर हैं। जिसके चलते दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लगभग 20 गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक *मान. श्री ललित चंद्राकर जी* ने जिला प्रशासन से फोन के माध्यम से चर्चा कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली।

विधायक श्री चंद्राकर ने *जिला कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, सिंचाई विभाग (इरिगेशन) और लोक निर्माण विभाग (PWD)* के अधिकारियों से बात कर प्रभावित गांवों में तत्काल राहत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव वाले क्षेत्रों और निचली बस्तियों में विशेष निगरानी रखी जाए, संपर्क मार्गों पर बैरिकेडिंग की जाए और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ भोजन, पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

*विधायक जी की अपील -*

विधायक ललित चंद्राकर जी ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि इस प्राकृतिक आपदा के समय सभी सुरक्षित स्थानों पर रहें, नदी-नालों के करीब न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि वे स्वयं लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।


Related News

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलभराव स्थिति का महापौर एवं कमिश्नर ने लिया जायजा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में…
सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु…
सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा…