• September 27, 2026

दुर्ग-भिलाई- राजनांदगांव केटरिंग एसोसियेशन के पदाधिकारियों का चयन

दुर्ग-भिलाई- राजनांदगांव केटरिंग एसोसियेशन के पदाधिकारियों का चयन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग के अंजनी पैलेस में आयोजित दुर्ग-भिलाई- राजनांदगांव केटरिंग एसोसियेशन की बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया, बैठक का मुख्य जिसका उद्देश्य सभी केटरर्स से जुड़े हुए व्यवसायियों को संघ द्वारा बनाए गए नियमावली की जानकारी देना एवं उसपर अमल करने हेतु प्रेरीत करना था।
सभी केटरर्स से जुड़े हुए लोग बैठक से अत्यधिक प्रभावित हुए और भविष्य में इस नियमावली को लागू करने हेतु प्रतिबद्ध हुए..
बैठक में सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने संरक्षक श्री प्रेमराज जैन जी (जैन केटरर्स, दुर्ग) श्री अशोक गुप्ता जी (अशोक कोल्ड्रींक एण्ड केटरर्स) श्री राजेश नथवानी जी (बंटी) श्री नरेन्द्र गुप्ता जी (सुरज जुस कार्नर) श्री उदयशंकर चावरे जी (आहार केटरिंग सर्विस) श्री जवाहर जैन जी (तृप्ति केटरर्स) को बनाया गया एवं पदाधिकारीगण में अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता जी (वान्या केटरर्स, दुर्ग)
उपाध्यक्ष श्री सुनील मिश्रा जी (सुनील केटरर्स, दुर्ग)
उपाध्यक्ष श्री योगेश गुप्ता जी (अशोक कोल्ड्रींक एण्ड केटरर्स)
सचिव श्री संजय नथवानी जी (संजू) (जय जलाराम केटरर्स)
महासचिव श्री तुषार भोजानी जी (गोली) (श्री जलाराम केटरर्स, राजनांदगांव)
कोषाध्यक्ष श्री सुरेश गुप्ता जी (सुरज जुस कार्नर, दुर्ग) एवं विशेष सहयोगी
के रूप में श्री राहुल गुप्ता जी (राहुल मार्केटिंग, दुर्ग)
श्री चेतन जैन जी (चेतन सजनगोठ, दुर्ग) को बनाया गया
पदाधिकारियों के चयन के पश्चात सर्व सम्मति से दुर्ग-भिलाई-राजनांदगांव केटरिंग एसोसियेशन के नियम एवं शर्तें बनाई गई जिसमें
1. किसी भी भवन, रिसोर्ट, होटल आदि के द्वारा फिक्स की गई सफाई अथवा अन्य कोई भी चार्जेस पार्टी के द्वारा अलग से देना होगा।
2. सभी प्रकार के इवेन्ट की केटरिंग में केटरिंग स्टाफ के अलावा किसी भी प्रकार के इवेन्ट के स्टाफ के भोजन की व्यवस्था की जिम्मेदारी पार्टी अथवा इवेन्ट टीम के द्वारा की जाएगी। कोई भी केटरर्स के द्वारा उनके लिए भोजन की व्यवस्था नहीं की जाएगी।
3. किसी भी भवन, रिसोर्ट, होटल आदि में केटरिंग में उपयोग हेतु बिजली कनेक्शन की व्यवस्था भवन / पार्टी के द्वारा उपलब्ध कराई जाए।
4. किसी भी इवेन्ट में होने वाले भोजन की बर्बादी को रोकने के उद्देश्य से रात को 12 बजे के बाद शेष बचे हुए मेहमानों और घरवालों को सिर्फ मेनकोर्स ही परोसे जाएँगे। इस पर कृपया खुलकर सहयोग करें।
5. किसी भी प्रकार की रूम सर्विस की व्यवस्था संबंधित भवन, रिसोर्ट, होटल आदि के नियमानुसार किया जाएगा।
6. एक दिन पहले दिन यदि भवन, रिसोर्ट, होटल आदि खाली हो तो शाम की किचन की व्यवस्था करनी होगी ताकी इवेन्ट वाले दिन की व्यवस्था सुचारू रूप से की जा सके ।
7. संघ के नियमानुसार हर समय सिर्फ 10% तक ही प्लस किया जा सकेगा। बाकी केटरर्स के विवेक पर निर्भर होगा। तथा एक्सट्रा प्लेट्स का चार्ज अलग से लगेगा।
8. केटरिंग के गर्ल्स / महिला स्टाफ हेतु कम से कम 1 या 2 रूम की व्यवस्था पार्टी द्वारा की जाए।
9. किसी भी भवन, रिसोर्ट, होटल आदि में केटरिंग में उपयोग हेतु फिक्स किए गए वेन्डर्स हेतु हमारा संघ बाध्य नहीं होगा, यदि केटरर्स को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं है तो ही मान्य होगा।
10. किसी भी प्रकार के इवेन्ट में GST शुल्क अलग से देना होगा।
11. शादी/पार्टी में लगने वाले सजनगोठ सेटअप की व्यवस्था पार्टी / इवेन्ट के द्वारा की जाए।
यह सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से पूर्ण बहुमत से पारित किया गया
बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ साथ विशेष रूप से छत्तीसगढ़ केटींग एसोसियन की श्री विजय स्वामी श्री राजू भाई श्री दिवेश जैन राजेश किराया भतार रंगदेव पाण्डेयन निलिन ओसवाल सुजल मिश्रा, राहुल गुप्ता लाखन सिंह सहित दुर्ग भिलाई राजनादगांव में केटर्स से जुड़े हुए भारी संख्या में व्यवसाई उपस्थित रहे !!


Related News

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में रिसाली के बूथ क्रमांक 103 में हुआ आयोजन

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 138वीं…
राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज आंगनवाड़ी केंद्र सेक्टर-7 में ‘आंगन…
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में Ph.D. की उपाधि

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज ​दुर्ग/कांकेर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने शासकीय हाई स्कूल मंगहूर (विकासखंड दुर्गूकोंदल, जिला उत्तर…