• September 27, 2026

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में Ph.D. की उपाधि

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में Ph.D. की उपाधि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

​दुर्ग/कांकेर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने शासकीय हाई स्कूल मंगहूर (विकासखंड दुर्गूकोंदल, जिला उत्तर बस्तर कांकेर) में कार्यरत व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को लाइफ साइंस फैकल्टी के अंतर्गत ज़ूलॉजी (प्राणिशास्त्र) विषय में ‘डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी’ (Ph.D.) की उपाधि के लिए पात्र घोषित किया है।
​दुर्गाप्रसाद साहू ने अपना शोध कार्य “A Correlational Study Between Groundwater Heavy Metals of Rajnandgaon District and Related Human Health Problems” (राजनंदगांव जिले के भूजल में भारी धातुओं और संबंधित मानव स्वास्थ्य समस्याओं के बीच एक सह-संबंधात्मक अध्ययन) विषय पर पूरा किया है।
​उन्होंने यह शोध कार्य शासकीय वी.वाई.टी. स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के प्राणिशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. दिव्या कुमुदिनी मिंज के मार्गदर्शन में शासकीय वी.वाई.टी. पीजी ऑटोनामस कॉलेज, दुर्ग स्थित शोध केंद्र से संपन्न किया।
​परीक्षकों की सकारात्मक रिपोर्ट तथा मौखिक परीक्षा (Viva-Voce) के सफल समापन के बाद हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा इस आशय की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।


Related News

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में रिसाली के बूथ क्रमांक 103 में हुआ आयोजन

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 138वीं…
राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज आंगनवाड़ी केंद्र सेक्टर-7 में ‘आंगन…
28 सितंबर के विरोध मार्च को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने ली जिलाध्यक्षों की ऑनलाइन बैठक, दुर्ग में कांग्रेस कार्यकर्ता काला कपड़ा पहनकर होंगे शामिल

28 सितंबर के विरोध मार्च को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। आगामी 28 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले विरोध…