- September 27, 2026
मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में रिसाली के बूथ क्रमांक 103 में हुआ आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 138वीं कड़ी का रविवार को दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर श्रवण किया गया। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में रिसाली के कृष्ण टॉकीज रोड स्थित लक्ष्मी पैलेस में बूथ क्रमांक 103 में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्राही, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, मंडल प्रभारी एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री शिवेंद्र परिहार, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रितपाल बेलचंदन, मंडल भाजपा अध्यक्ष श्री अनुपम साहू, श्री राजू जंघेल एवं बूथ अध्यक्ष श्री भुवन चटर्जी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात बूथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ अध्यक्ष श्री भुवन चटर्जी द्वारा आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर महापौर एवं सभी 40 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए संकल्प लेने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से हाथ उठाकर पारित किया।
प्रधानमंत्री ने जीवन मां भारती की सेवा में समर्पित किया : सावित्री ठाकुर
केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश की उपलब्धियों, संस्कृति, परंपराओं और समाज में हो रहे सकारात्मक प्रयासों की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपना संपूर्ण जीवन मां भारती की सेवा में समर्पित किया है।
उन्होंने बताया कि ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ के संदर्भ में आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति का उल्लेख किया। साथ ही जनगणना को राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए नागरिकों से ऑनलाइन स्व-गणना में भाग लेने का आह्वान किया।
श्रीमती ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पोषण माह के दौरान विभिन्न राज्यों की पहल का उल्लेख किया। छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान की चर्चा करते हुए स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों और पोषण ट्रैकर के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली माताओं की देखभाल के प्रयासों का भी उल्लेख किया।
पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संतुलन पर जोर : जगन्नाथ पाणिग्राही
संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्राही ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में पर्यावरण संरक्षण के लिए असम के सोनाई रुपाई वन्यजीव अभयारण्य में हाथियों की वापसी, पिग्मी हॉग संरक्षण तथा सुंदरबन में मैंग्रोव संरक्षण जैसे प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।
नशा मुक्त युवा अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान : सुरेंद्र कौशिक
जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ सदैव समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले विषयों पर केंद्रित रहती है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री ने ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ का उल्लेख करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। अभियान में MY Bharat, NSS, शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक-आध्यात्मिक संगठनों की भागीदारी का भी उल्लेख किया गया।
स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर : ललित चंद्राकर
दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के आंवला उत्पादों तथा महिला स्व-सहायता समूहों के प्रयासों का उदाहरण भी साझा किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ में व्यक्त विचारों को आत्मसात करते हुए सामाजिक सरोकारों, युवा जागरूकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं आत्मनिर्भरता से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर केंद्रीय बैंक अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन् जी, मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू जी एवं श्री राजू राकेश जंघेल जी, मंडल महामंत्री श्री दशरथ साहू जी एवं श्री गुड्डू झा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री शिवेंद्र परिहार जी, जिला भाजपा मंत्री श्री शैलेंद्र शेन्डे जी, सांसद प्रतिनिधि श्री दीपक चंद्राकर जी, समाज सेवी श्री सोनू राम सिंग जी, रिसली निगम नेता प्रतिपक्ष श्री शैलेंद्र साहू जी, पार्षद श्री मनीष यादव जी, श्री धर्मेंद्र भगत जी, श्रीमती रमा साहू जी, श्रीमती सुनंदा चंद्राकर जी, श्रीमती माया यादव जी, श्रीमती सीमा साहू जी एवं श्रीमती शीला नारखड़े जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला दास जी एवं श्रीमती शिखा तिवारी जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री रूपेश यादव जी एवं श्री मनोज साहू जी, ओ. बी. सी. मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री विक्की सोनी जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री सचिन गोस्वामी जी, बूथ अध्यक्ष श्री भूषण चटर्जी जी, मन की बात प्रभारी सुश्री कंचन सिंग जी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अजीत चौधरी,जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास,एवं भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।




