• September 29, 2026

गुजरात के वडनगर से नदियों का जल लेकर वाराणसी निकली जल जन कलश यात्रा दुर्ग पहुंची

गुजरात के वडनगर से नदियों का जल लेकर वाराणसी निकली जल जन कलश यात्रा दुर्ग पहुंची

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुजरात के वडनगर से प्रारंभ होकर वाराणसी तक जाने वाली जल जन कलश यात्रा सोमवार को दुर्ग पहुंची। यह यात्रा जल, जन और सेवा संकल्प के संदेश के साथ विभिन्न स्थानों से होकर आगे बढ़ रही है।

दुर्ग पहुंचने पर यात्रा का स्वागत जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर बाइक रैली का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने सहभागिता की।

बाइक रैली अंजोरा बायपास रोड से प्रारंभ होकर पुलगांव चौक, गंजपारा चौक, पटेल चौक, राजेंद्र पार्क चौक एवं मालवीय नगर चौक होते हुए दुर्ग साइंस कॉलेज पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, राज्यसभा सांसद एवं यात्रा का नेतृत्व कर रहे राजेश शुक्ला, दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, विधायक ललित चंद्राकर, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माया बेलचंदन, जिला महामंत्री विनोद अरोरा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनिकेत यादव, आरुणि दानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जल जन कलश यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश को समाज के बीच पहुंचाने का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से इसी सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ हुआ सेवा संकल्प अभियान सेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने वाला अभियान है। वडनगर से वाराणसी तक निकली यह यात्रा प्रधानमंत्री की जन्मभूमि और कर्मभूमि को जोड़ते हुए सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का संदेश दे रही है। दुर्ग में यात्रा के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दुर्ग जिले में लगातार विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जल जन कलश यात्रा का दुर्ग पहुंचना जिले के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाज में सेवा और सामाजिक दायित्व की भावना को बढ़ाने का अवसर है। वडनगर से वाराणसी तक निकली जल जन कलश यात्रा देश की सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता का संदेश दे रही है। दुर्ग में यात्रा के स्वागत के दौरान युवाओं और कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता यह दर्शाती है कि सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में समाज की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है |
आयोजित बाइक रैली में भारतीय जनता पार्टी, युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे|


Related News

भिलाई निगम में पेवर ब्लॉक घोटाला : विधायक रिकेश की सख्ती से 8 इंजीनियर दोषी करार, बर्खास्तगी की मांग पर गरमाई राजनीति

भिलाई निगम में पेवर ब्लॉक घोटाला : विधायक रिकेश की सख्ती से…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ​भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई में जनता के खून-पसीने की कमाई और सरकारी…
राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी माफी मांगनी चाहिए : विजय बघेल

राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी माफी मांगनी चाहिए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने कहा है कि लगभग सौ…
सेवा ही संकल्प: पुरैना जगदम्बा चौक में नगर निगम रिसाली द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

सेवा ही संकल्प: पुरैना जगदम्बा चौक में नगर निगम रिसाली द्वारा आयोजित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। वार्ड क्रमांक 38, 39 एवं 40 पुरैना जगदम्बा चौक में नगर…