• September 29, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने वृद्धाश्रम में किया फल वितरण

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने वृद्धाश्रम में किया फल वितरण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम में फल वितरण एवं सेवा कार्य किया गया। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके साथ आत्मीय समय बिताया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव, लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रितपाल बेलचंदन, मंत्री श्री शैलेंद्र शैंडे एवं मंडल भाजपा अध्यक्ष श्री कौशल साहू सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि सेवा भारतीय संस्कृति का मूल भाव है। समाज के बुजुर्ग हमारे अनुभव और संस्कारों की धरोहर हैं। उनके बीच समय बिताना और उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सेवा कार्यों में सहभागी बन रहे हैं।
लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि वृद्धजनों का सम्मान और उनकी देखभाल हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सेवा केवल किसी वस्तु का वितरण करना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के साथ अपनत्व और संवेदना के साथ खड़ा होना है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर सेवा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के बीच पहुंचकर सेवा कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। वृद्धाश्रम में फल वितरण का उद्देश्य बुजुर्गों के साथ आत्मीयता के कुछ पल बिताना और उन्हें यह एहसास कराना है कि समाज उनके साथ खड़ा है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में आगे भी विभिन्न सेवा गतिविधियां निरंतर जारी रहेंगी।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सेवा कार्य से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।


Related News

भिलाई निगम में पेवर ब्लॉक घोटाला : विधायक रिकेश की सख्ती से 8 इंजीनियर दोषी करार, बर्खास्तगी की मांग पर गरमाई राजनीति

भिलाई निगम में पेवर ब्लॉक घोटाला : विधायक रिकेश की सख्ती से…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ​भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई में जनता के खून-पसीने की कमाई और सरकारी…
राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी माफी मांगनी चाहिए : विजय बघेल

राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी माफी मांगनी चाहिए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने कहा है कि लगभग सौ…
सेवा ही संकल्प: पुरैना जगदम्बा चौक में नगर निगम रिसाली द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

सेवा ही संकल्प: पुरैना जगदम्बा चौक में नगर निगम रिसाली द्वारा आयोजित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। वार्ड क्रमांक 38, 39 एवं 40 पुरैना जगदम्बा चौक में नगर…